फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Decision making Mayor candidate in BJP challenge

भाजपा में चुनौती बना मेयर प्रत्याशी तय करना

Mon, 30 Oct 2017 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 30 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Decision making Mayor candidate in BJP challenge
bjp
भाजपा में मेयर का प्रत्याशी तय करना चुनौती बन गया है। आगरा, लखनऊ के अलावा स्थानीय स्तर पर भी निकाय चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के साथ पदाधिकारियों की कई होने के बाद भी मेयर टिकट के लिए तीन नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। 37 दावेदारों में से 30 की छंटनी हो चुकी है। अब जो भी टिकट दावेदार बचे हैं, उनके नामों पर एक नवंबर को आगरा में होने वाली बैठक में एक बार फिर मंथन होगा। इसी के चलते रविवार को यहां हुई नगर निगम चुनाव प्रभारी पंकज सिंह और सह प्रभारी कौशलेंद्र की मीटिंग में मेयर प्रत्याशी पर चर्चा नहीं हुई। 
विज्ञापन

भाजपा में अब तक मेयर टिकट के लिए जो नेता प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं, उनमें ब्राह्मण समाज से शिक्षण संस्थान के धाकड़ नेता, संघ के करीबी एक डॉक्टर, कद्दावर मंत्री के पुराने चहेते, प्रदेश सरकार के मंत्री के पसंदीदा डॉक्टर के अलावा संघ कैडर के सीमेंट व्यवसायी,  एक शिक्षण संस्थान के मुखिया और सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक डॉक्टर शामिल हैं। अधिकांश दावेदार टिकट पाने के लिए पूरी दमखम से डटे हुए हैं। मंत्री और विधायकों से लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं से जुगाड़ फिट करने में लगे हैं। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दो दावेदार हाल ही में शाहजहांपुर पहुंचकर सरकार के एक मंत्री से मिले और उनसे आशीर्वाद स्वरूप टिकट मांगा। वहां से उनको आश्वासन मिल गया है। तबसे दोनों दावेदार इस तरह गदगद हैं। एक डॉक्टर तो तीन दिन पहले से टिकट मिलने की बधाइयां भी स्वीकार करने लगे हैं। हालांकि पार्टी सूत्र बताते हैं कि सात दावेदारों में टिकट की रेटिंग ऊपर-नीचे हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
भाजपा में मेयर का टिकट तय करने के लिए आगरा में एक नवंबर को बैठक होगी। इसमें प्रमुख दावेदारों में एक नाम तय होेने के बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। - कौशलेंद्र, सह प्रभारी, नगर निगम चुनाव भाजपा     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed