फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death of born baby at the time of delivery

महिला अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

Wed, 04 Mar 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
death of born baby at the time of delivery
बरेली। महिला अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के दौरान मृत बच्चा पैदा होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिजन का आरोप है कि उन्हाेंने गर्भवती को चार दिन पहले ही भर्ती करा दिया था। डॉक्टरों ने इलाज में देरी की, इससे बच्चे की पेट में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहारीपुर निवासी साजिया को प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति ने उसे चार दिन पहले जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन ने का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की है, इससे उसकी गर्भ में ही मौत हो गई। परिजन ने इसे लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में परिजन घर चले गए। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि वह चार दिन से भर्ती नहीं थी। शुक्रवार को भर्ती कर अल्ट्रासाउंड कराया गया था तो 23 मार्च और सात अप्रैल की डेट मिली थी। गर्भवती को किसी तरह का दर्द या कोई दिक्कत भी नहीं थी। उसे घर जाने को बोला गया और खाने में सावधानी बरतने को कहा गया। सोमवार की शाम परिजन प्रसव पीड़ा की बात कहकर लाए। गर्भवती एनीमिक थी तो ब्लड लाने को कहा गया। नमूना दे दिया गया, लेकिन वह देर रात तक भी ब्लड नहीं ला पाए। इससे आपरेशन में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed