{"_id":"98fea600733eff7ccd3726c805073eb8","slug":"death-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में जा रहे दूल्हे के दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में जा रहे दूल्हे के दो भाइयों की मौत
बरेली
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। बारात में जा रहे दूल्हे के सगे और फुफेरे भाई की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि तीसरा फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को सिरौली के गांव अंजनी निवासी वसीम की बारात बदायूं के वजीरगंज कस्बे में जा रही थी। बारात में जा रहीं बस और कार से कई रिश्तेदार चले गए। वसीम का छोटा भाई फारूख अपने फुफेरे भाई मीरगंज के गांव नल नगरिया पैगानगरी निवासी वली हसन और राशिद के साथ बाइक से जा रहा था। आंवला-रामनगर रोड के रेवती मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराकर खाई में जा गिरी। सिर में चोट लगने से राशिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फारूख और वलीहसन गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी रामवीर यादव ने एक प्राइवेट वाहन से घायलों को इलाज के लिए बरेली भिजवाया। रास्ते में फारूख ने भी दम तोड़ दिया। वली हसन के सिर और पैर में काफी चोट आई है। देर शाम राशिद के शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवाले शव ले गए। फारूख का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
इंसेट
शादी की खुशियों में मातम
मीरगंज। रामनगर क्षेत्र में हुए हादसे के बाद दो परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अविवाहित राशिद शादी में जाने को काफी उत्साहित था। साथ चलने के लिए उसने तहेरे भाई वली हसन को भी तैयार कर लिया था। पहले दोनों अंजनी गांव पहुंचे और फिर बारात के साथ बस से जाने की बजाय मस्ती करते हुए बाइक से जाने का मूड बना लिया। दूल्हे के भाई फारूख को भी साथ ले लिया। इस बीच अनियंत्रित ट्रिपल राइडर्स के साथ हादसा हो गया। मौत से अंजनी और वजीरगंज के दोनों घरों में शादी की खुशियां मातमी चीखपुकार में बदल गईं। राशिद की बहन कुलसुम की बारात पंद्रह दिन बाद आनी है। राशिद चार भाइयों, दो बहनों में सबसे बड़ा था।