फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death five months after marriage; case of dowry death registered

Bareilly News: शादी के पांच माह बाद मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Death five months after marriage; case of dowry death registered
ढंढूली गांव की है घटना, कमरे में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया आरोप
विज्ञापन

फरीदपुर। शादी के पांच महीने बाद ही 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की धारा में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

फरीदपुर क्षेत्र के ढंढूली गांव निवासी शेर सिंह की शादी बिथरी चैनपुर क्षेत्र के मंगनापुर गांव निवासी राखी (20) से 28 अप्रैल को हुई थी। शादी के पांच माह बाद ही नवविवाहिता का शव शुक्रवार सुबह उसकी ससुराल में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। राखी के मामा फतेहगंज पश्चिमी के पिपरिया गांव निवासी सूरजपाल ने उसके पति शेर सिंह, ससुर महिपाल, देवर विजय पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। ससुर, देवर और पति के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


शक और विवाद बना मौत की वजह

पुलिस की शुरुआती छानबीन और स्थानीय जानकारियों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर आपसी शक को लेकर विवाद होता रहता था। राखी का पति बीटीसी का इलेक्शन लड़ने की बात कहकर देर रात तक घर से बाहर रहता था, जिस पर पत्नी शक करती थी। वहीं, राखी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी, इस वजह से पति भी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर करीब 15 दिन पूर्व दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद राखी अपने मायके चली गई थी। करीब आठ दिन पहले ही पति उसे मनाकर वापस ससुराल लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed