{"_id":"5d80ef528ebc3e93af0f4a4a","slug":"death-bareilly-news-bly3765300186","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से बालिका की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से बालिका की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर कौंरि में एक झोलाछाप के इलाज से चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने उसके क्लीनिक के सामने हंगामा कर दिया, जिससे झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। बाद में परिवार वाले जैसे-तैसे शांत हुए और शव को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
समरेर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम तिगुलापुर निवासी दुर्गपाल की चार वर्षीय बेटी काजल को दो दिन पहले बुखार आया था। इससे परिवार वाले उसे सोमवार शाम पड़ोसी गांव मनिकापुर कौंरि में बैठने वाले झोलाछाप के पास ले गए। कुछ आराम मिलता उससे पहले काजल की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले उसे फिर झोलाछाप के पास ले गए। उसने बालिका को दवा दी और एक इंजेक्शन लगाया और घर भेज दिया। परिवार वाले रास्ते में पहुंचे थे कि बालिका की और ज्यादा हालत बिगड़ गई। उसके बाद परिवार वाले उसे दातागंज ले जा रहे थे। जहां रास्ते में काजल ने दम तोड़ दिया। उसके बाद परिवार वाले बालिका के शव को झोलाछाप के पास ले गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। इससे झोलाछाप अपनी दुकान बंद करके भाग गया। शोर शराबा सुनकर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उन्होंने किसी तरह परिवार वालों को शांत किया। उसके बाद परिवार वालों ने बगैर किसी कार्रवाई के बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ ललित भाटी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। फिर भी झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछाप के इलाज से महिला की हालत बिगड़ी
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर चकोलर निवासी नन्ही देवी पत्नी श्यामलाल ने करीब 10 दिन पहले नगर के एक झोलाछाप से सर्दी बुखार की दवा ली थी। इससे महिला की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद महिला ने शहर के एक प्राईवेट अस्पताल में दवा ली। जहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ी है। मंगलवार को महिला झोलाछाप के यहां पहुंची। उसने हंगामा कर दिया। बाद में उसने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।