फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deadly attack on lawyer in court, car vandalized

Bareilly News: कचहरी में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़

Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on lawyer in court, car vandalized
तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

बरेली। कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद कचहरी में अधिवक्ता शकील हुसैन पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी कार में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके विरोध में बार एसोसिएशन सचिव दीपक पांडेय समेत कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे। अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गजरौली निवासी शकील हुसैन ने इंस्पेक्टर कोतवाली सुरेंद्र गौतम को बताया कि वह अधिवक्ता है। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे वह अपने चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी आशीष सिंह पहुंचा। उसने अपनी कार से उनकी कार को टक्कर मारने के बाद अपनी कार उनके चैंबर के सामने खड़ी कर दी। विरोध करने पर आशीष गालियां देने लगा। उसने अपने साथी अक्षय और अमन को भी बुला लिया। तीनों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर गिराकर उनका गला दबाया।
विज्ञापन

शोर-शाराबा होने पर बचाने पहुंचे अधिवक्ता बाबूराम को भी पीटा और उनकी कार में तोड़फोड़ भी कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इंस्पेक्टर कोतवाली सुरेंद्र गौतम ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed