{"_id":"63d29e27dda7376c445b7e4b","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village-in-pilibhit-s-bisalpur-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 26 Jan 2023 09:07 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:07 PM IST
सार
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से तीन दिन पहले उसके भाई का विवाद हो गया था। उन लोगों ने भाई को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गांव बैरा निवासी विजय शर्मा (45) का शव गांव के बाहर के पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरा निवासी सुशील शर्मा ने बताया कि उसका भाई विजय एक हाथ से विकलांग है और खेती बाड़ी का काम करता है। बुधवार रात 10:00 बजे खाना खाने के बाद वह खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गया हुआ था। वहां बने मचान पर वह सो गया था। सुबह जब काफी देर तक विजय घर नहीं आया तो उसका भतीजा विशाल करीब 6:00 बजे खेत पर विजय को देखने गया था। वहां पेड़ पर रस्सी के सहारे विजय का शव लटका देख वह घबरा गया। घर आकर उसने पूरी घटना बताई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से तीन दिन पहले उसके भाई का विवाद हो गया था। उन लोगों ने भाई को देख लेने की धमकी दी थी। इसी के चलते उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। बीसलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन