फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   soldier dead body was found hanging in the store of army battalion in Bareilly

Bareilly News: सेना की घोड़ा बटालियन में ड्यूटी पर तैनात फौजी का शव स्टोर में लटका मिला

Thu, 06 Apr 2023 12:05 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2023 12:05 PM IST
सार

बदायूं के हरिओम बरेली कैंट के 833 घोड़ा बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम उन्होंने ड्यूटी के दौरान स्टोर में जाकर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन
soldier dead body was found hanging in the store of army battalion in Bareilly
हरिओम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कैंट के सेना की घोड़ा बटालियन में तैनात फौजी का शव बुधवार को स्टोर में फंदे लटका मिला। साथियों ने शव देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं से परिजन और शहर से ससुरालवाले आ गए, लेकिन मौत की वजह को लेकर संशय बरकरार है।
विज्ञापन


बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी निवासी 28 वर्षीय हरिओम पुत्र वीरपाल यादव यहां 833 घोड़ा बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम उन्होंने ड्यूटी के दौरान स्टोर में जाकर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


जब साथी जवानों को हरिओम नहीं दिखे तो उन्होंने तलाश शुरू की। हरिओम का शव लटका देखकर वे हैरान रह गए। जानकारी पर कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह पहुंच गए। पुलिस व सेना पुलिस ने मौत की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

हरिओम के साले बरेली के अशोक विहार निवासी गोविंद सिंह सबसे पहले पोस्टमार्टम हाउस की मोचर्री पहुंचे। उन्होंने बताया कि बहनोई दस साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। मेरठ कैंट में तैनात थे। आठ महीने पहले बरेली तैनाती मिली थी। यहां दो महीने ड्यूटी करके एक महीने की छुट्टी पर घर आ जाते थे। 

परिवार में कोई विवाद या समस्या नहीं है तो आत्महत्या की वजह को लेकर संशय है। उन्होंने सेना व पुलिस से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। हरिओम के परिवार में पत्नी कविता और दो बेटे हैं। बेटों की उम्र सात व नौ साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed