फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of missing youth found for seven days

Bareilly News: सात दिन से लापता युवक का शव मिला

Wed, 24 May 2023 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found for seven days
फरीदपुर। भगवानपुर फुलवा गांव में मंगलवार को नहर के समीप झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त शाहपुर कुइयां निवासी मुनेंद्र सिंह यादव (40) के तौर पर हुई है। वह एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गए थे। देखने में शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव फेंक दिया गया हो। परिजनों ने हत्या की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

भगवानपुर फुलवा गांव में मंगलवार को सुबह के समय ग्रामीण नहर की ओर गए। दुर्गंध आने पर जब वह झाड़ियों की ओर गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ था। तुरंत ही गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्र में शव मिलने की चर्चा पर यहां से कुछ दूरी पर मौजूद गांव शाहपुर कुइयां के रहने वाले कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने शव अपने परिवार के सदस्य मुनेंद्र का होने की बात कही। पोस्टमार्टम हाउस जाकर उन्होंने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुनेंद्र करीब सप्ताह भर पहले घर से अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। वह पहले भी कई बार घर से इस तरह लापता हो चुके थे। मुनेद्र के परिवार में पत्नी व तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी आठ वर्ष की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव देखने में दो दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed