फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of married woman found lying on the bed in the house in bareilly

Bareilly News: बेड पर पड़ा मिला विवाहिता का शव, पति समेत ससुराली फरार, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Wed, 01 Feb 2023 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 11:37 AM IST
सार

महिला की शादी 18 जुलाई 2021 में हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Dead body of married woman found lying on the bed in the house in bareilly
दुर्गेश कुमारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में एक विवाहिता का शव ससुराल में बिस्तर पर पड़ा मिला। मायके वालों ने हत्या की सूचना देकर पुलिस बुलाई। जब तक पुलिस पहुंची, उससे पहले ससुरालवाले फरार हो गए। डेढ़ साल पहले विवाहिता की शादी हुई थी। मायका पक्ष ने मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात है। 

विज्ञापन


सिरौली के बड़ागांव निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश कुमारी की शादी 18 जुलाई 2021 को सुभाषनगर के मोहल्ला शांति विहार निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। दुर्गेश की बड़ी बड़ी बहन नीलम भी पड़ोस के रविंद्र नगर में रहती है। नीलम को मंगलवार शाम सूचना मिली कि दुर्गेश कुमारी की हालत खराब है। नीलम ने अपनी सास राजबेटी को देखने भेजा। 

विज्ञापन

शादी में खर्च किए थे 10 लाख रुपये 

राजबेटी ने दुर्गेश के ससुरालवालों को भागते देखा तो सूचना दुर्गेश के भाई रवि को दी। रवि ने सिरौली से बहन की ससुराल आकर सुभाष नगर पुलिस बुला ली। रवि ने इंस्पेक्टर अजय प्रधान को बताया कि शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही दुर्गेश कुमारी को और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। अक्तूबर 2022 में छह लाख की मांग कर दुर्गेश को बुरी तरह पीटा गया। वह बहन को गांव ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 27 जनवरी को संजीव उनके घर आया और माफी मांगकर दुर्गेश को अपने घर ले आया। यहां फिर उत्पीड़न करने लगा। दुर्गेश ने उन्हें जानकारी फोन पर दी थी। रवि ने आरोप लगाया कि बहन को गले में फंदा लगाकर मारा गया। यह लोग उसे पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देना चाहते थे, लेकिन राजबेटी के पहुंचने पर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव बिस्तर पर मिला है। पोस्टमार्टम से स्थिति पता लगेगी। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जाएगी। 

कैंट में शराबी पति से तंग महिला ने जान दी

कैंट थाना क्षेत्र के गांव बरकलीगंज निवासी 35 वर्षीय राजकुमारी पत्नी कमल किशोर ने मंगलवार शाम घर में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह सूचना पर गांव पहुंचे और शव सील कराया। बताया कि राजकुमारी की शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे हैं। 

बड़ा पुत्र शिवम 11 वर्ष, उससे छोटा अमन और उससे छोटी बेटी चांदनी है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति कमलकिशोर शराब का लती है। वह उपले बेचकर परिवार पालता है। अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता है। राजकुमारी ने इसी से तंग होकर आत्महत्या की है। घटना के वक्त बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed