{"_id":"661c5da4d1afc0075b0525c4","slug":"dead-body-of-e-rickshaw-driver-found-buried-in-ditch-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101901-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाई में ई-रिक्शा से दबा हुआ मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाई में ई-रिक्शा से दबा हुआ मिला चालक का शव
Mon, 15 Apr 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। इटौआ केदारनाथ और सागलपुर गांव के बीच सड़क किनारे खाई में ई-रिक्शा पलटा हुआ मिला। उसे हटाने पर चालक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान जटौआ गांव निवासी हरप्रसाद गंगवार (56) के तौर पर हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे हरप्रसाद घर से बुकिंग पर जाने की बात कहकर निकले थे। रातभर वह नहीं लौटे। चूंकि वह कई बार रात में रिश्तेदार के यहां रुक जाते थे, ऐसे में हमने सोचा कि आज भी वह रिश्तेदार के ही घर रुक गए होंगे। इस वजह से उनकी तलाश नहीं की गई।
रविवार को सुबह के समय पुलिस को उनका शव खाई में पड़ा मिला। जेब से 6,580 रुपये व कागजात के साथ एक धर्मकांटे की रसीद मिली। रसीद पर दर्ज नंबर पर कॉल करने पर शव की पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है मगर, वह हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
शव जिस हाल में मिला उससे पुलिस आशंका जता रही है कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में उतरने के बाद पलट गया होगा। नीचे दबने की वजह से उनकी मौत हो गई। चूंकि वहां से लोगों की आवाजाही कम रहती है, ऐसे में रात के समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
नहीं मिला मोबाइल फोन
परिजनों ने बताया कि घर से निकलते समय हरप्रसाद के पास मोबाइल फोन था। शव के पास से फोन नहीं मिला। इससे हत्या के आरोप को भी बल मिल रहा है। हालांकि, जेब में रखे रुपये व अन्य सामान सलामत मिला।
प्रथमदृष्टया हादसे की बात सामने आई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। - मुकेश मिश्रा, एसपी नार्थ