फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of corona positive man of Nepal buried in Indian border area

भारत-नेपाल बॉर्डर: भारतीय सीमा क्षेत्र में दफनाया गया नेपाल के कोरोना पॉजिटिव युवक का शव

Fri, 19 Jun 2020 08:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां
अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 19 Jun 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
dead body of corona positive man of Nepal buried in Indian border area
भारत नेपाल सीमा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश से सटे भारत-नेपाल सीमा में नेपाली सुरक्षा एजेंसियों की देखरेख में नेपाल में एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के बाद उसका शव भारतीय सीमा में दफना दिया गया। इसकी सूचना के बाद दुधवा नेशनल पार्क के डीडी व एसएसबी कमांडेंट ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाई। 

विज्ञापन


मामले की पूरी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। बता दें कि नेपाल में कोरोना पॉजिटिव एक नेपाली युवक का निधन हो गया था। जिसके बाद नेपाली सेना की देखरेख में उसका शव भारतीय सीमा के फारेस्ट एरिया में दफना दिया गया। नेपाली सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और आनन फानन में पार्क के डीडी मनोज कुमार सोनकर व एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह गौरीफंटा बार्डर पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


जांच पड़ताल में पता चला कि धनगढ़ी के 46 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हुई थी। नेपाल में कोरोना के मृतकों के अंतिम संस्कार का जिम्मा सेना को दिया गया है। जिसके चलते सेना के जवानों ने मोहाना नदी घाट पर भारतीय सीमा के फारेस्ट एरिया में शव को दफना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने के बाद अधिकारी पहुंचे और जांच की। दो देशों का मामला होने के कारण डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को पार्क के डीडी मनोज सोनकर ने रिपोर्ट भेजी है। साथ ही सीमा पर तैनात वन विभाग व एसएसबी अधिकारियों को भी फटकार लगाई है।


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पहले नदी घाट के किनारे नेपालियों का अंतिम संस्कार होता रहा है, कटान के बाद नदी कई फिट अंदर आ गई है जिससे नदी का घाट भी भारतीय क्षेत्र में आ गया है। जिस स्थान पर शव दफन किया गया वह भारतीय क्षेत्र में है। जो रिपोर्ट मिली है उससे शासन को अवगत कराया गया है। शनिवार को वहां पहुंचकर नेपाली अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed