फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of 14-year-old girl kidnapped from Bareilly found in West Bengal

UP: बरेली से अगवा 14 साल की साल किशोरी का शव पश्चिम बंगाल में मिला, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Wed, 10 Jul 2024 09:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 09:58 AM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से अगवा की गई किशोरी की मौत हो गई। उसका शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। इधर, अपहरण के आरोपी युवक ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
dead body of 14-year-old girl kidnapped from Bareilly found in West Bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव चनेहटा से 27 जून को अपहृत किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ। इधर, आरोपी युवक ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं, किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर धाराएं बढ़ाने की मांग की। कैंट पुलिस की टीम पश्चिम  बंगाल पुलिस से रिकॉर्ड लेकर लौट रही है।

विज्ञापन

 
कैंट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 28 जून को कैंट थाने में अपनी 14 साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट आरोपी युवक शेखर मौर्य, उसके पिता मूलचंद, मां नाथू देवी, भाई सूरज व अर्जुन के खिलाफ दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी बेटी 27 जून को किताब खरीदने की बात कहकर निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। गांव वालों ने बताया कि उसे शेखर मौर्य अपने परिजनों की मदद से अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन

 
आरोपी ने दिया ये बयान 
उधर, पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। इधर, शेखर ने कैंट थाने में समर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह और किशोरी घर से खुद निकले और हावड़ा के एक होटल में ठहरे थे। रुपये खत्म होने पर उसने किशोरी से घर चलने के लिए कहा था, पर उसने इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह जिद करके उसे ट्रेन से बरेली लेकर लौट रहा था। रास्ते में दोनों ने आत्महत्या का इरादा बना लिया और चलती ट्रेन से दोनों हावड़ा जंक्शन के पास कूद गए। शेखर के मुताबिक वह बेहोश हो गया था। उसे होश आया तो किशोरी वहां नहीं थी। वह दूसरी ट्रेन से बरेली आ गया। 

हावड़ा से मंगाए जरूरी अभिलेख
कैंट पुलिस के साथ किशोरी के घरवाले हावड़ा गए। वहां मोर्चरी में रखे किशोरी के शव की उन्होंने पहचान कर ली। वहीं, उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कैंट थाना प्रभारी जगनरायण पांडेय ने बताया कि पश्चिम बंगाल से कैंट थाने की टीम लौटकर आ रही है। पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई का रिकॉर्ड मंगाया है। उसका परीक्षण कर आरोपी पर कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed