{"_id":"5f6d01db8ebc3eb5906ac13b","slug":"dead-body-burnt-in-faridpur-s-farm-not-identified-bareilly-news-bly420996171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर फरीदपुर के खेत में जलाया शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर फरीदपुर के खेत में जलाया शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
फरीदपुर के खेत में जलती लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर एसपी देहात ने किया मौका मुआयना, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। बीसलपुर रोड किनारे खेत में युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना किया। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के बाद शव वहां जलाने की आशंका जता रही है। इससे पहले भी फरीदपुर में चार शव इसी तरह फेंके जा चुके हैं जिनकी आज तक पहचान नहीं हो सकी है।
बीसलपुर रोड पर काली माता मंदिर के पास बुधवार रात गांव ढकनी निवासी सोहेल के खेत में बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ। युवक की उम्र करीब 35 साल रही होगी। शव इस तरह झुलसी हालत में था जैसे उस पर पहचान छुपाने को तेजाब भी डाला गया हो। सोहेल की सूचना पर सीओ आलोक अग्रहरि, इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे तो लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव से भी कोई ऐसी वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे उसकी पहचान हो सके। अधिकारियों ने हत्या के बाद शव वहां लाकर जलाने की आशंका जताई है। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप है और काली देवी का मंदिर है, जहां पर कोई न कोई हर वक्त रहता है। रात में शव को जलाया गया तो लपटें भी उठी होंगी लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। साठा पुलिया पर आधा किमी दूर पुलिस की पिकेट भी रहती है लेकिन उन्हें भी भनक नहीं लगी।

अज्ञात लाशों का डंपिंग ग्राउंड बना फरीदपुर
छह माह से फरीदपुर में लगातार शव फेंके जा रहे हैं, जिनकी शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है। पुलिस हर बार कहती है कि शव बाहर से लाकर फेंका गया है और फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पिछले दिनों ग्राम ढकनी में एक शव बरामद हुआ था। पहलऊ में एक महिला का शव झाड़ियों में बरामद किया गया था। अंधरपुरा में भी एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया था। उसके कपडे़ भी गायब थे। इसके बाद पुलिस को ग्राम कल्याणपुर में एक युवक का अधजला शव मिला था। उसकी शिनाख्त आज तक नहीं हो सकी। इसके बाद फरीदपुर कस्बे के अंदर ही एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। उसका शव सेंट मारिया स्कूल के पास झाड़ियों में मिला था। उसकी आज तक कोई पहचान नहीं हो सकी। फरीदपुर में हत्या कर शव फेंके जाते रहे पर आज तक पुलिस ऐसे लोगों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।
विज्ञापन
फरीदपुर में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि जिस तरह पहचान छुपाने की कोशिश की गई है, उससे मामला हत्या का ही लग रहा है। थाना पुलिस को गुत्थी सुलझाने का आदेश दिया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी