फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Day and night temperatures above normal; people drenched in sweat.

Bareilly News: दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा, पसीने से भीग रहे लोग

Tue, 14 Jul 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Day and night temperatures above normal; people drenched in sweat.
बरेली। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और निकल रही तेज धूप से उष्मीय विकिरण लोगों को बेहाल कर रहा है। दिन में धूप के बाद रात में उमस से सुकून की नींद भी नहीं मिल रही। मौसम विभाग ने चार दिन तक कमजोर मानसून के दौरान उमस हावी होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब से मानसून कमजोर पड़ने के साथ ही उत्तर में तराई की ओर आगे बढ़ने से मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मानसूनी हवा कमजोर पड़ने से तीन-चार दिन तक मौसमी गतिविधि सीमित होकर कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा तक सिमट जाने से तापमान में फिर बढ़त होगी।
विज्ञापन

इससे उमस भरी गर्मी लोगों को सहनी पड़ सकती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के चलते एक बार फिर मानसूनी गतिविधियों में क्रमिक बढ़ोत्तरी की संभावना है। बारिश होने से राहत के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed