फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughters are paving the way for self-reliance while studying.

Bareilly News: पढ़ाई के दौरान ही आत्मनिर्भर की राह बना रहीं बेटियां

Sun, 22 Feb 2026 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters are paving the way for self-reliance while studying.
बरेली। बेटियां पढ़ाई के दौरान ही स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। अपनी कमाई से फीस भरने के साथ ही वह परिवार की भी मदद कर रही हैं। वह अन्य महिलाओं को भी साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं। कई छात्राएं अपने स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन

वेस्ट टू आर्ट से चल पड़ी गाड़ी
पीएचडी के इंट्रेंस की तैयारी कर रहीं नीतू महिला समूह के माध्यम से कमाई भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मठरी का काम शुरू किया। इस समय एनजीओ के माध्यम से वेस्ट टू आर्ट का काम कर रही हैं। इसमें पुराने कपड़ों का थैला बनाकर बेचती हैं। इस कार्य में करीब आठ सौ महिलाओं को जोड़ चुकी हूं।
विज्ञापन

डिजाइनर कैंडल के काम से कमा रहीं नाम




रुहेलखंड विश्वविद्यालय से बीएमएस कर रहीं रिया ने हाल ही में अपना स्टार्टअप शुरू किया है। वह बताती हैं कि उन्होंने एक साल पहले डिजाइनर कैंडल का काम शुरू किया था। अब वह कॉलेज व फीस और अपना खर्च स्वयं उठा रही हैं। अब वह अन्य महिलाओं को काम देकर इसे आगे बढ़ाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचार बढ़ा रहा स्वावलंबन का स्वाद

पुराने शहर की तनुश्री ने महिला समूह के माध्यम से अचार बनाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि बीएड की पढ़ाई की फीस भी इसी कार्य से होने वाली आय से भरी है। अन्य महिलाओं को भी साथ जोड़ा है। अचार को एक ब्रांड बनाकर बाजार में उतारने का स्वप्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed