फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Date of practical examinations of even semester 2024-25 extended

Bareilly News: सम सेमेस्टर 2024-25 की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि बढ़ी

Thu, 12 Jun 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Date of practical examinations of even semester 2024-25 extended
बरेली। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे-बीएड, बीटेक, बीफार्मा, एमसीए, एमए, एमएससी, एमटेक और डिप्लोमा कोर्स के सम सेमेस्टर 2024-25 की बाह्य प्रयोगात्मक व आंतरिक परीक्षाओं को संपन्न कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अब सभी संबंधित संकायों को 25 जून तक अपनी सभी प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षाओं को संपन्न कराना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 25 जून के बाद किसी भी स्थिति में अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से यह भी चेतावनी दी गई है कि जो संकाय इस विस्तारित अवधि में अंक अपलोड नहीं करेंगे, उनके छात्रों के परीक्षाफल घोषित करने पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित संकाय का होगा। शेष नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed