फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Data theft will stop due to multi modal biometrics

मल्टी मोडल बायोमेट्रिक्स से थमेगी डाटा चोरी

Wed, 28 Jul 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Data theft will stop due to multi modal biometrics
MJP Rohilkhand university

हैकर की गतिविधियों को देखकर लॉक हो जाएगा सिस्टम

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के शोधार्थी सोहेल जावेद को मंगलवार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने प्रो. एसएस बेदी के निर्देशन में शोधकार्य पूरा किया। उनके शोध का विषय ‘उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण के लिए मल्टी-मोडल बायोमेट्रिक्स का विश्लेषणात्मक अध्ययन’ रहा। सोहेल ने कंप्यूटर, मोबाइल आदि से डाटा चोरी रोक ने और हैकर से बचने के तरीकों पर शोध किया।

सोहेल के मुताबिक शोध में हैकर की गतिविधियों को रोकने, साइबर फ्रॉड कम करने आदि विषय समाहित रहे। अगर कोई हैकर या स्पाईवेयर कंप्यूटर में संरक्षित डाटा को हैक करने का प्रयास करेगा तो उसकी गतिविधियों को देखकर सिस्टम खुद ही लॉक हो जाएगा। यह एक ऐसी दीवार लगा देगा, जिसे भेद पाना किसी भी अन्य व्यक्ति के लिए मुश्किल होगा। इससे सिस्टम में संरक्षित सूचनाएं या महत्वपूर्ण दस्तावेज और डाटा किसी भी अन्य व्यक्ति के हाथों में जाने से बच जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed