{"_id":"606548254d437e1ba16db31a","slug":"daroga-caught-asking-for-votes-for-a-candidate-during-holi-eve-ssp-takes-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रत्याशी संग पुरानी दोस्ती के कारण पूर्व तैनाती वाले इलाके में वोट मांग रहा था दरोगा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रत्याशी संग पुरानी दोस्ती के कारण पूर्व तैनाती वाले इलाके में वोट मांग रहा था दरोगा, लाइन हाजिर
Thu, 01 Apr 2021 10:19 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाने में तैनात दरोगा ने जरीफनगर इलाके में होली मिलन के बहाने ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के साथ गांव में घूमकर उसके पक्ष में वोट मांगे। इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। जांच सीओ बिल्सी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो सोमवार को होली के दिन का है। शाम के समय लोग एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दे रहे थे। उसी दौरान इस्लामनगर थाने में तैनात एसआई हरिओम राजपूत जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लौहरपुरा पहुंच गए।
विज्ञापन
वीडियो में दरोगा होली के रंगों से सराबोर दिख रहे हैं। वह लौहरपुरा के प्रधान पद एक संभावित प्रत्याशी के साथ गांव में घूम रहे हैं और मिलने वालों से उनके लिए वोट मांग रहे हैं। एक व्यक्ति दरोगा का मोबाइल नंबर भी मांगता दिख रहा है।
विज्ञापन
इस पर दरोगा ने एक व्यक्ति को मोबाइल नंबर देने का इशारा किया। सीओ बिल्सी ने बताया कि फिलहाल वीडियो के आधार पर दरोगा को लाइनहाजिर किया गया है। जांच की जा रही है।