फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dark Finish Lucknow winner by defeating Jhumka City 3-2

Bareilly News: झुमका सिटी को 3-2 से हराकर डार्क फिनिश लखनऊ विजेता

Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dark Finish Lucknow winner by defeating Jhumka City 3-2
बरेली। एनएमसी ग्राउंड, इज्जतनगर में आयोजित सिक्स-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में डार्क फिनिश लखनऊ ने झुमका सिटी को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, उझानी, कासगंज, रामपुर समेत कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल में डार्क फिनिश लखनऊ ने कड़े संघर्ष के बाद डीएफए पीलीभीत को टाई ब्रेकर में हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में झुमका सिटी ए ने महानगर एफसी को टाई ब्रेकर में हराया।
विज्ञापन

इसके बाद हुए फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक क्षणों में लखनऊ की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।विजेता टीम को 10,000 रुपये नकद के साथ ट्रॉफी और आकर्षक मोमेंटो प्रदान किए गए। उपविजेता टीम को 3,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही, टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। लखनऊ के कार्की को सर्वश्रेष्ठ अटैकर, महानगर बरेली के अस्मित को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, झुमका सिटी बरेली के कुणाल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर व झुमका सिटी के ही कार्तिक चौहान को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।

समापन समारोह में बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय मुख्य अतिथि रहे व तरुण शुक्ला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रीय खिलाड़ी और महिला फुटबॉल टीम की सदस्य शांतना सरकार और समाजसेवी पुष्पेंद्र नाथ शुक्ला भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव श्रीवास्तव और सिद्धार्थ शर्मा ने किया। अविनाश शर्मा, महेश कुमार, मनोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed