फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dania Khan returned home after six months, refused to convert, blamed her step mother

Bareilly News: छह माह बाद घर लौटी दानिया खान, धर्म परिवर्तन से इन्कार, सौतेली मां पर लगाए आरोप

Thu, 14 Aug 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dania Khan returned home after six months, refused to convert, blamed her step mother
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली दानिया खान छह महीने बाद परिवार के पास लौट आई है। अब दानिया खान ने प्रेमी के साथ शादी करने और धर्म परिवर्तन करने से इन्कार किया है। उसने अपनी सौतेली मां पर आरोप लगाए हैं। इससे पहले वायरल हुए वीडियो में दानिया खान ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने और धर्म बदलकर शादी करने की बात कही थी।
विज्ञापन

दानिया खान इसी साल फरवरी में घर छोड़कर सुर्खियों में आई थी। अब घर लौटने के बाद दानिया का कहना है कि सौतेली मां ने ही उसे रिश्ते में फंसाया, जिससे रुपये ऐंठे जा सकें। दानिया ने कहा कि वह अपना नाम और धर्म नहीं बदला है। हर्षित यादव के साथ शादी भी नहीं की।
विज्ञापन

वह दोनों वृंदावन में रह रहे थे। उसका आरोप है कि सौतेली मां ने पहले उसे हर्षित से दोस्ती करने के लिए उकसाया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दानिया के मुताबिक अगर वह गलत रास्ते पर जा रही थी तो मां को उसे रोकना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह उनकी सौतेली बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फरवरी को हुई थी लापता
पांच फरवरी 2025 की रात आठ बजे दानिया अचानक घर से लापता हो गई थी। छह फरवरी को पिता सुहैन रजा ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने फोटो आसपास के जिलों में भेजे, तभी सोशल मीडिया पर दानिया के वीडियो सामने आए। दानिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा था उसका अपहरण नहीं हुआ है, वह बालिग है और अपनी मर्जी से हर्षित यादव के साथ है।

उस समय उसने दावा किया था कि उसने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाया और हर्षित से मंदिर में शादी की है। दानिया ने कहा कि पापा के केस की वजह से वह और हर्षित इंटर के बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाए। दोनों नीट की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ये साल खराब हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed