फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   D.El.Ed pass girl committed suicide after failing to find a job in Bareilly

गुलनाज के आखिरी शब्द: 'मेरे साथ कभी अच्छा नहीं हुआ... आने वाले वर्षों में भी उम्मीद नहीं', इसलिए दे दी जान

Tue, 06 Jan 2026 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 10:19 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में डीएलएड पास युवती गुलनाज नौकरी न मिलने पर इतनी निराश हो गई कि उसने मौत का रास्ता चुन लिया। गुलनाज ने सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अपने दर्द को बयां किया है। 

विज्ञापन
D.El.Ed pass girl committed suicide after failing to find a job in Bareilly
गुलनाज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में बीएससी, डीएलएड की पढ़ाई करने के बावजूद छात्रा को नौकरी नहीं मिली। इससे परेशान होकर छात्रा ने सोमवार को सुबह बिजौरिया स्टेशन के पास पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर के आगे कूदकर जान दे दी। छात्रा घर से बरेली में परीक्षा देने की बात कहकर निकली थी। उसके बैग से सुसाइड नोट मिला है। 

विज्ञापन


नवाबगंज कस्बे के इस्लामनगर निवासी फहमुद्दीन अंसारी ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी बेटी गुलनाज (35) परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 7:30 बजे बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास गंगापुर उर्फ खामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


सीटीईटी और यूपीटीईटी भी पास कर चुकी थी गुलनाज 
गुलनाज के परिवार वालों ने बताया कि वह बीएससी के बाद डीएलएड कर चुकी थी। सीटीईटी व यूपी टीईटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी पास कर चुकी थी। इसके बावजूद उनको नौकरी नहीं मिल रही थी। बेरोजगारी ने उसे अंदर से तोड़ दिया था। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के बैग से मिले सुसाइड नोट में नौकरी न मिलने की पीड़ा और मानसिक तनाव का जिक्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका का छोटा भाई शहबाज रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसकी छोटी बहन नरगिस भी अभी पढ़ रही है। जीआरपी ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए पीलीभीत भेज दिया। देर शाम परिवार वाले शव नवाबगंज लाए और कस्बे के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 

सुसाइड नोट: मेरे साथ कभी अच्छा नहीं हुआ...
छात्रा के बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं गुलनाज, अपनी मर्जी से खुदकुशी करने जा रही हूं। मैं अपनी जिंदगी से बहुत तंग आ चुकी हूं। मेरे साथ आज तक कुछ अच्छा नहीं हुआ है। अब जिंदगी के जितने साल बचे हैं, उनमें भी कुछ अच्छा होगा, ऐसी उम्मीद करना बेकार है। मुझे यकीन हो गया है कि अब कभी किस्मत नहीं बदलेगी। 

मेरे ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं होगा। यह सब मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं, किसी तरह की कोई जांच नहीं की जाए। मेरे किसी भी बैंक खाते में पैसे नहीं हैं। सभी रुपये निकालकर अलमारी में रख दिए हैं। सुसाइड नोट के अंत में उसने अपने पापा और मौसा का नंबर लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed