फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyclonic storm rising from the Arabian Sea continuously changing direction

लगातार दिशा बदल रहा अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान

Tue, 05 Dec 2017 01:31 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 05 Dec 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cyclonic storm rising from the Arabian Sea continuously changing direction
बादल छाये
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ ने गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से होते हुए यूपी में दस्तक दे दी है। यह तूफान अब बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ रुख करेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुजरात में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश में ‘ओखी’ का असर चार दिन तक रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे लेकिन नहीं बारिश होगी और न ही कोहरा पड़ेगा। सूरज के दर्शन नहीं होंगे। दिन और रात का तापमान कम होगा। पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।   
विज्ञापन

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात तूफान ‘ओखी’ इस समय गुजरात के शहर ‘सूरत’ से दक्षिण-पश्चिम दिशा में है। इससे वहां 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं लेकिन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचने तक तूफान का असर कम होने से पश्चिम विछोह में हवाओं की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है। अगले चार दिन तक बंगाल की खाड़ी तक पहुंचते ही तूफान का असर समाप्त हो जाएगा। गुजरात के अलावा केरल और तमिलनाडु में भी तूफान का जबरदस्त प्रभाव है।
विज्ञापन

‘ओखी’ के असर से सोमवार की मध्य रात्रि से उत्तराखंड और रुहेलखंड मंडल के आसपास पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 6.8 दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि  चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ लगातार अपनी दिशा बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने में चार दिन लगेंगे। तब तक आसमान में बादल रहेंगे। दिन में धूप नहीं निकलेगी। बादल होने के बाद भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में कोहरा भी नहीं गिरेगा। आसमान साफ रहेगा लेकिन सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान मेें और कमी आएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed