{"_id":"65accb44c95bc15d3e0df2e8","slug":"cyber-thugs-sending-such-messages-in-the-name-of-ram-mandir-2024-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: राम मंदिर के नाम पर साइबर ठग भेज रहे ऐसे मैसेज, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: राम मंदिर के नाम पर साइबर ठग भेज रहे ऐसे मैसेज, पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
Sun, 21 Jan 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:14 PM IST
सार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के नाम पर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर ठग लोगों को मैसेज भेजकर एंट्री पास और ऑनलाइन प्रसाद भेजने का झांसा दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने एडवायरी जारी कर लोगों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में सोमवार को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर रामभक्तों में उल्लास है। इस राममय माहौल में शातिर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। इनसे सावधान रहें। साइबर ठग लोगों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वीआईपी पास, एंट्री पास और प्रसाद देने के नाम पर चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बरेली पुलिस ने इस संबंध में एडवायरी जारी की है।
विज्ञापन
लोगों के व्हाट्सएप पर साइबर ठग अपना लिंक भेज रहे हैं और राम मंदिर नाम से फर्जी वेबसाइट के जरिये पास देने और प्रसाद भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को साइबर ठग क्यूआर कोड भी व्हाट्सएप पर कर रहे हैं। क्यूआर कोड के जरिये चंदा लेने की कोशिश की जा रही है। इसलिए कई राज्यों की पुलिस ने लोगों को इस बारे में जागरूक किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को अगाह किया है कि वह अंजान नंबर से आने वाले संदेशों का जवाब न दें और राम मंदिर के एंट्री पास और प्रसाद लेने के झांसे में न आएं। एडवायरी में कहा गया है कि राम मंदिर के नाम पर ऑनलाइन चंदा देने से बचें। उधर, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने भी लोगों से इस तरह की अपील की है। लोगों को किसी झांसे में न फंसने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बरतें सावधानी
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
- गैरजरूरी के एप डाउनलोड करने से बचें।
- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।