{"_id":"695ce904908199db0d0ee9ea","slug":"cyber-fraudster-withdrew-money-from-the-account-by-luring-the-victim-with-a-credit-card-offer-in-bareilly-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्रेडिट कार्ड के चक्कर में शख्स कर बैठा ये गलती, साइबर ठग ने खाते से निकाले 2.65 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्रेडिट कार्ड के चक्कर में शख्स कर बैठा ये गलती, साइबर ठग ने खाते से निकाले 2.65 लाख रुपये
Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST
सार
रेली में साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड जारी करने का झांसा देकर एक शख्स से ठगी कर ली। साइबर ठग ने शख्स से एक एप डाउनलोड करवाया। उस एप को खोलते ही शख्स के खाते से रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से एप डाउनलोड करवाया। व्यक्ति ने जैसे ही उस एप खोला, उसके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित व्यक्ति ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कैलाशपुरम निवासी आनंद शर्मा ने बताया कि दो जनवरी को उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड जारी करने के नाम पर एक एप का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। आनंद उसकी बातों में आ गए। उन्होंने एप डाउनलोड कर लिए।
विज्ञापन
आनंद शर्मा ने जैसे ही उस एप को खोला, तभी उनके खाते से 265000 रुपये इंटरनेट बैकिंग के जरिये निकाल लिए गए। आनंद शर्मा को ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन