{"_id":"695e345293ecaabf2e03a9a7","slug":"cyber-fraud-gang-busted-four-accused-arrested-by-police-in-bareilly-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़... चार आरोपी गिरफ्तार, बीमा एजेंट बनकर करते थे ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़... चार आरोपी गिरफ्तार, बीमा एजेंट बनकर करते थे ऑनलाइन ठगी
Wed, 07 Jan 2026 03:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:58 PM IST
सार
बरेली में भुता थाना पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों युवक बीमा एजेंट बनकर लोगों को जाल में फंसाते थे। फिर उनसे ऑनलाइन ठगी कर लेते थे। बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने इस मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी साऊथ अंशिका वर्मा ने किया खुलासा
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में बीमा पॉलिसी मैच्योर होने और अतिरिक्त लाभ दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बुधवार को इसका खुलासा किया। भुता थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी ने बताया कि भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बुधवार को गांव केसरपुर में साप्ताहिक बाजार के पास पहुंचे। वहां संदेह के आधार पर कार में बैठे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने अपने नाम भुता के गांव केसरपुर निवासी मोहम्मद नबी, मोहम्मद अकरम, आरिफ और फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी फरमान बताया। आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक टैबलेट, पांच डेबिट कार्ड, एक पैनकार्ड, चार चालान स्लिप, एक विजिटिंग कार्ड, 54 हजार रुपये व एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
ऐसे देते थे झांसा
एसपी दक्षिणी ने बताया कि गिरोह ने बीमा कंपनियों से ग्राहकों का डाटा ले रखा था। चारों आरोपी दिनभर लोगों को फोन कॉल कर बताते थे कि आपकी पॉलिसी मैच्योर हो गई है। आप हमारी बीमा कंपनी के भाग्यशाली सदस्य हैं। आपको अतिरिक्त बोनस का लाभ देने के लिए चुना गया है। लोग इससे झांसे में आ जाते थे और ये शातिर उनसे डाटा लेकर उनका खाता खाली कर देते थे। कुछ लोगों से पॉलिसी लेने की लुभावनी बातें कर उनके खाते से रकम उड़ाते थे। फर्जी फर्म के नाम से अलग-अलग बैंक में अकाउंट खुलवाकर उसमें ठगी की रकम डालकर उसका इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन