फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Curator Shivkumar left the world while sacrificing his life on the pitch

Bareilly News: पिच पर जान डालते समय क्यूरेटर शिवकुमार ने छोड़ दी दुनिया

Wed, 04 Feb 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Curator Shivkumar left the world while sacrificing his life on the pitch
ग्रीनपार्क स्टेडियम में दिल का दौरा पड़ने से निधन, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबले की तैयारियों में थे जुटे
विज्ञापन

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का मंगलवार को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्टेडियम की मुख्य पिच पर काम करते समय वह अचानक गिर पड़े। यूपीसीए के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव और अन्य ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको कार्डियोलॉजी रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही उनकी सांसें थम गईं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गृह जनपद बरेली में होगा। पत्नी और दोनों पुत्र पुणे में रहते हैं।
शिवकुमार छह से नौ फरवरी के बीच ग्रीनपार्क में प्रस्तावित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले की तैयारियों में जुटे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्रीनपार्क में शोक का माहौल छा गया। यूपीसीए, खेल विभाग और विभिन्न खेल संघों के अधिकारी, प्रशासक और खिलाड़ी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, इंडोनेशिया क्रिकेट संघ और कई क्रिकेटरों ने उनके योगदान को याद कर शोक व्यक्त किया। शिवकुमार ने अपने कॅरिअर की शुरुआत खेल विभाग में इलेक्ट्रीशियन के रूप में की थी। बरेली से कानपुर स्थानांतरण के बाद उन्होंने पिच क्यूरेशन के क्षेत्र में कदम रखा। नब्बू शाह और ब्रजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उन्होंने पिच तैयार करना सीखा और बीसीसीआई की परीक्षा उत्तीर्ण कर सीनियर पिच क्यूरेटर तथा सेंट्रल जोन प्रभारी बने।
विज्ञापन

नियमगत बाधाओं के चलते 2018 में उन्होंने खेल विभाग से वीआरएस लेकर यूपीसीए में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख स्टेडियमों के साथ बांग्लादेश और इंडोनेशिया में भी पिच तैयार की। ग्रीनपार्क में लाल मिट्टी की पिच बनाने का उनका सपना पिछले माह महाराष्ट्र से मिट्टी मंगवाने के साथ पूरा होने को था, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed