{"_id":"5e4ab71b8ebc3ef27c495ff5","slug":"cupling-break-of-goods-train-bareilly-news-bly396270321","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिसुआ और बिलपुर स्टेशन के बीच मालगाड़ी की कप्लिंग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिसुआ और बिलपुर स्टेशन के बीच मालगाड़ी की कप्लिंग टूटी
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ से आ रही मालगाड़ी टिसुआ और बिलपुर स्टेशन के बीच कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। इससे अप लाइन बाधित हो गई। इसके अलावा रोजा के पास लखनऊ जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे डाइन लाइन का ट्रैक भी काफी देर तक बाधित रहा।
सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे लखनऊ से आ रही मालगाड़ी की कपलिंग बिलपुर और टिसुआ स्टेशन के बीच टूट गई। बिलपुर होम सिगनल के पास केबिन मैन ने यह देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी तो उन्होंने मालगाड़ी गुजारने के लिए डाउन किए गए सिगनल को अप कर दिया। इसके बाद ट्रेन रुकने पर वाकीटाकी से ड्राइवर को मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने की जानकारी दी। ड्राइवर ट्रेन को बैक करके ले गया और फिर छूटे हिस्से को कपलिंग से जोड़ा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इससे करीब आधा घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। हालांकि गनीमत रही कि उस वक्त लखनऊ की ओर से कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आ रही थी। दूसरी और दोपहर 12 बजे लखनऊ जा रही मालगाड़ी का इंजन रोजा के पास खराब हो गया। ड्राइवर ने इंजन ठीक करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तब उसने स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचित किया। रेलवे कंट्रोल के आदेश पर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। करीब सात घंटे बाद इंजन का इंतजाम होने पर मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। ट्रेनों को शाहजहांपुर, तिलहर, बंथरा आदि स्टेशनों पर करीब 20 मिनट तक रोककर चलाई गईं।