फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

महिला के अदम्य साहस की कहानी है ‘झलकारी’ नाटक

Thu, 23 Jan 2020 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
cultural
बाबूजी नाटक की प्रस्तुति आज, रामपाल यादव होंगे फेस्ट का आकर्षण
विज्ञापन

बरेली। थिएटर फेस्ट में चौथे दिन हिंदी और बुंदेलखंडी जुबान में बुना ‘झलकारी’ म्युजिकल ड्रामा का मंचन हुआ, जो झलकारी बाई के जीवन पर आधारित है। राही थिएटर मुंबई की इस प्रयोगात्मक नाट्य प्रस्तुति में निर्देशक नेहा सिंह ने कम पात्रों के माध्यम से अधिक पात्रों का एहसास कराने का शानदार प्रयास किया। जिसे दर्शकों ने भी अपनी तालियों से सराहा।
यह वही झलकारी बाई है जो एक दलित और गरीब परिवार में पैदा हुई और नियति को धता बताकर अपनी मेहनत और संघर्ष से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सहयोगी बनी। उसे रानी ने महिलाओं की दुर्गा फौज का कमांडर बना दिया था। यह नाटक 1857 के आजादी से पहले के संघर्ष के बारे में जाने और अनजाने तथ्यों को सामने लाता है। साथ ही रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई के अदम्य साहस और उनकी मैत्री का अद्भुत नमूना पेश करता है।
विज्ञापन

इसमें पात्रों को निभाने वालों में दीपिका पांडेय, वैष्णवी आरपी, भारती, पुनरवासु, आशुतोष शुक्ला, मधुर खंडेलवाल, आशुतोष सिंह रहे। संगीत पुरनवासु मालवीय का रहा। दया दृष्टि चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस महोत्सव के मुख्य अतिथि कमिश्नर रणवीर प्रसाद रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने उनका स्वागत किया। नाटक की निर्देशक को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह एवं दीप्ति ढींगरा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. ब्रजेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजपाल यादव खास आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक की बात
बकौल नाटक निर्देशक नेहा सिंह आज के दौर में इतिहास के नायकों को जानने की जरूरत है। आजादी के आंदोलन की ऐसी कितनी कहानियां है जो समय के पन्नों में बिखरी हुई हैं। इसी में झलकारी बाई की जिंदगी की अनूठी दास्तां और झांसी की रानी से उसके रिश्ते की कहानी भी है। इस नाटक में बुंदेलखंडी लोकसंगीत के साथ कलिरापट्टू का समावेश खासतौर से बच्चों को ध्यान में रखकर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed