{"_id":"5e10d6f48ebc3e8801067892","slug":"cultural-bareilly-news-bly3906970126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक कला की झांकी से हुआ रंग महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक कला की झांकी से हुआ रंग महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में नाटकों का मंचन आज
बरेली। बरेली रंग महोत्सव ‘बरंगम-2020’ का आगाज शनिवार को लोक कला की झांकी के साथ हुआ। महोत्सव में रविवार से अखिल भारतीय नाट्य एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
तीन दिवसीय महोत्सव रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर बरात घर में मनाया जा रहा है। इसमें पहले रोज के कार्यक्रम की शुरूआत परिचय संस्था राउरकेला (उड़ीसा) के कलाकारों ने नृत्य नाटिका ‘श्री कृष्णा’ के मंचन से की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि रंगमंच एवं लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। लोक कलाएं ही आधुनिकता की तरफ जा रहे समाज को संजीवनी देने काम करती हैं। कार्यक्रम में संयोजक सुदीप मोहन सक्सेना, हरिओम, रेनू सक्सेना, सपना आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार से आए सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।