फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   new year celebration in bareilly

डीजे की धुन पर जमकर हुई मस्ती, झूमकर हुआ नए साल का स्वागत

Wed, 01 Jan 2020 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
new year celebration in bareilly
celebration - फोटो : अमर उजाला

जश्न तो शाम से ही शुरू हो गया था, बस देर थी तो घड़ी की सुईयों के बारह बजाने की। आखिरकार वह पल भी आ गया। झूमते नाचते-गाते लोगों ने 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देनी शुरू कर दी। आतिशबाजी से आसमां सतरंगी और डीजे की आवाज से शहर गूंज उठा। जश्न में डूबे लोगों ने अपनों के साथ ही अजनबियों को भी नए साल की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


नए साल के इस्तकबाल में बैंड बाजे और डीजे की धुनों पर देर शाम शुरू हुआ नाचने-गाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शहर के कई होटलों और क्लबों में शाम से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। कहीं लोग अपने परिजन के साथ, तो कुछ मस्ती के मूड में अकेले ही पहुंचे थे।
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में भी युवाओं की टोली ने अपने घर की छत या सामने पार्टी का आयोजन किया हुआ था। न कोई धर्म, न कोई जात-पात का भेदभाव। सुरुर था तो सिर्फ नए साल के इस्तकबाल का। नाचते-झूमते और गुनगुनाते हुए लोगोें ने नए साल का तहेदिल से स्वागत किया। होटल पंचम में अंकुर बिग और पूजा बिग ने कपल पार्टी और कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए थे तो वहीं, स्वर्ण टॉवर में ग्रांड पार्टी आयोजित थी। इस दौरान कई आकर्षक इनामों की बौछार ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर युवा रहे एक्टिव
यूं तो नए साल की शुरुआत रात बारह बजे के बाद हुई, लेकिन सोशल साइट्स पर नया साल कुछ घंटों पहले ही मनाया जाने लगा। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टिकटॉक समेत अन्य सोशल साइट्स पर युवाओं ने जमकर नए साल की खुशियां सेलीब्रेट कीं। अपनों और दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर जमकर तारीफें बटोरीं तो कुछ को और बेहतर पोज क्लिक करने का सुझाव भी मिल गया। सेल्फी का क्रेज सब पर हावी रहा। ग्रुप और पर्सनल सेल्फी क्लिक उसे खूब वायरल किया गया। इसके अलावा लोगों ने व्हाट्सएप वीडियो और फेसबुक लाइव का खूब लुत्फ लिया। 

बैंड पर देर रात तक थिरकते रहे कदम
धमाकेदार नए साल का आगाज करने के लिए पहचाने जाने वाले कैंट स्थित बरेली क्लब में पिछले साल की तर्ज पर ही इस बार भी नए साल का आगाज झूमते नाचते हुए लोगों ने किया। शाम सात बजे से ही नए साल के इस्तकबाल के लिए लोगों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। रात करीब दस बजे के बाद डीजे की धुन पर एंकर शिल्पा की जुगलबंदी पर जमकर डांस शुरू हुआ। यहां सेना, प्रशासन, पुलिस अफसर समेत शहर के गण्यमान्य लोगों की खासी संख्या रही। कर्नल सुनील ढ़ींगरा और डायरेक्टर राजा चावला, विजय कपूर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। मंच पर ‘काला चश्मा’, ‘नाचेंगे सारी रात’, लैला ओ लैला’ समेत कई पॉप और बॉलीवुड गीतों पर लोग थिरकते रहे।


ईष्ट के दर्शन कर शुरू होगा नया साल
नए साल 2020 के पहले दिन का आगाज अपने-अपने आराध्यों के दर्शन और पूजन के साथ शहरवासी करेंगे। सुबह गुरुजन, अग्रज से आशीर्वाद लेकर अनुजों को शुभकामनाएं देने के बाद लोग मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेकेंगे और नए साल पर अपने ईष्ट की आराधना करेंगे। साल के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते मंदिरों में भी खासा इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को साल के पहले दिन पर श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री हरि मंदिर, इस्कॉन मंदिर, रामायण मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में प्रभु का भव्य शृंगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed