फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

छिड़े तराने तो झूमे युवा.. मचाया धमाल

Thu, 26 Dec 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
cultural
छिड़े तराने तो झूमे युवा.. मचाया धमाल - फोटो : अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला क्रिसमस कार्निवल
विज्ञापन

फीनिक्स मॉल में सिंगर फरहा नाज और डांस ग्रुप डांसलीसियस की जुगलबंदी का लोगों ने उठाया लुत्फ
बरेली। अमर उजाला क्रिसमस कार्निवल में बुधवार को रॉक बैंड ने तराने छेड़े तो पूरा फिनिक्स मॉल कैंपस थिरक उठा। हर गाने के साथ युवाओं का जोश परवान चढ़ता रहा। फिजा मेें सर्द हवाएं घुल रही थीं, लेकिन थिरकते कदम माहौल में गर्माहट बढ़ा रहे थे। साथ ही, मस्ती का सुरूर भी बढ़ता जा रहा था। जो जहां था, उसके पैर वहीं थिरकते रहे।
बुधवार को क्रिसमस को एक अनूठे अंदाज में मनाने के लिए अमर उजाला की ओर से क्रिसमस कार्निवल का धमाकेदार आयोजन हुआ। कार्र्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एएसपी अभिषेक वर्मा, एसीएम रोहित यादव, बरेली प्रांत के बिशप फादर इग्नीसियस डिसूजा, डॉ. मनदीप सिंह बासू, फीनिक्स मॉल के मैनेजर विवेक जौहरी और मार्केटिंग मैनेजर अभिनव राना, बीएल एग्रो के स्वतंत्र निदेशक एएन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद इंडियन आइडल की फाइनलिस्ट रह चुकी लखनऊ की सिंगर फरहा नाज ने मंच संभाल लिया। उन्होंने तरानों में सुर पिरोये तो समूचा परिसर झूम उठा। लोगों ने भी उनके सुरों से सुर मिलाए। उन्होंने ‘मेरे रश्क ए कमर’, ‘तू है कि नहीं’ समेत पंजाबी और कई पॉप गीत सुनाकर सभी का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा दिल्ली के डांस ग्रुप डांस लीसियस और एंकर दिव्यांशी पांडेय ने भी मनमोहक अंदाज से समां बांधे रखा। हर्षोल्लास का यह माहौल देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के साथ मनाया जन्मदिन
25 दिसंबर को विशिष्ट अतिथि आईपीएस एएसपी अभिषेक वर्मा ने अपना जन्मदिन भी शहरवासियों के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान उनके लिए अमर उजाला की ओर से केक मंगाया गया और उन्होंने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। लोगों ने भी उनका ढेरों शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआर के बैंड ने जमाया रंग
एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शानदार बैंड परफार्मेंस देकर मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। टीम में आयुष्मान आनंद, विश्व, गौरव, रित्विक, दिव्यांक, पर्व, रोहन, विवान और रिशभ ने अपना हुनर दिखाया।
इनका हुआ सम्मान
एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड हार्टमन कॉलेज की मीडिया कोऑर्डिनेटर मंजू सक्सेना को मिला। बेस्ट इमरजिंग स्कूल इन बरेली का अवॉर्ड जीडी गोयनका स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक श्रीवास्तव को, बेस्ट इमरजिंग बोर्डिंग स्कूल इन बरेली अवॉर्ड मानसस्थली स्कूल के प्रिंसिपल आईपीएस चौहान को, बेस्ट इमरजिंग प्ले स्कूल इन बरेली ज्ञानाय स्कूल के डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल को मिला।

यह रहे मुख्य सहयोगी
कार्निवल के मुख्य सहयोगी हार्टमैन कॉलेज है। वैल्युबल पार्टनर्स जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सेंट मारिया गौरेटी इंटर कॉलेज, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, बिशप कोनराड सीनियर सेकेंड्री स्कूल, द ज्ञानाय स्कूल, मानस स्थली, लिटिल स्टार प्ले स्कूल, वस्त्र महल, टेम्टेशन बेकरी, चावला एंड एसोसिएट्स, एडोरेबल द स्मार्ट किड्स एम्पोरियम, सैलानी टूर एंड ट्रेवेल्स, श्री रामचंद्र स्मारक आईटीआई, इवेंट वाला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed