{"_id":"5e03c8f28ebc3e879e199ca5","slug":"cultural-bareilly-news-bly389409476","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में भी अडिग रही मसीही समाज की आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में भी अडिग रही मसीही समाज की आस्था
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्च में विशेष आराधना, कैंडल लाइट सर्विस और दुआओं का शाम तक जारी रहा सिलसिला
बरेली। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी से सराबोर अराधकों को सर्द मौसम भी डिगा नहीं सका। सुबह घने कोहरे और सर्द हवा का सितम सहने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकले और चर्च में पहुंचकर कैंडल लाइट सर्विस, क्वॉयर गीत, विशेष आराधना में बढ़चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं शाम के वक्त घरों में विशेष आयोजन हुए। होटल, रेस्त्रां और मॉल में भी खासी भीड़ रही।
बुधवार को दिनभर चली सर्द हवा के बावजूद ईसाई परिवारों में क्रिसमस का जोश और उमंग दिखाई दे रहा था। बता दें कि मंगलवार की सर्द रात में भी अराधकों और श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां हर्षोल्लास से मनाईं। वहीं बुधवार को क्रिसमस पर चर्च में आयोजित होने कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। सुबह से ही कोहरे की चादर पूरे शहर पर बिछ गई थी, लेकिन क्रिसमस का उल्लास कहीं से कम नहीं हुआ। सुबह से ही अराधकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेले में बच्चों का जबरदस्त उत्साह दिखा। उन्होंने स्टॉल पर पहुंचकर खूब चटखारे लगाए और मनपसंद सामान खरीदा। चर्च में खास तौर पर बना केक भी लोगों को खूब पसंद आया। मेले में सेंटा क्लॉज बने बच्चे लोगों के आकर्षक का केंद्र बने रहे। हाथ में गुब्बारे लिए सेंटा बने युवकों ने लोगों को उपहार भेंट किए।
घरों में भी रही रौनक, बांटा केक
मानव जाति को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले और सौहार्द का मार्ग दिखाने वाले प्रभु यीशु की आराधना में मसीही समाज डूब गया। प्रार्थना सभा में मसीही समाज ने मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना की। चर्च के बाद लोगों ने घर-घर केक बांटकर क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु यीशु के साथ मदर मैरी की भी आराधना हुई। प्रार्थना, बाइबिल के पाठ संग दिन भर घरों में मस्ती और दावत का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़ों को दी शुभकामना
चौकी चौराहा स्थित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में विशेष अराधना और बाइबिल पाठ से कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां नवविवाहित जोड़ों के लिए खास प्रार्थना हुई। मुख्य पादरी सुनील के मसीह, डॉ. डोनाल्ड बी लाल ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। यहां केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। मेले में श्रद्धालुओं ने खूब मस्ती की। यहां लोगों का बैप्टिज्म संस्कार हुआ।
संदेशों को पूरा करने का लिया संकल्प
कैंट स्थित फ्री बिल बैप्टिस्ट चर्च में भी सुबह साढ़े दस बजे क्रिसमस पर्व का आगाज हुआ और विशेष प्रार्थना पास्टर सुनील सी लाल ने कराई। चर्च के संस्थापक ने लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया और उपासकों ने प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। लोगों को हलवा और केक बांटा गया। नगर आयुक्त सैमुअल पाल एन भी यहां आराधना के लिए पहुंचे और शुभकामनाएं दीं।
सेंटा से गिफ्ट पाकर बच्चे खिलखिलाए
इज्जतनगर के आलोक नगर स्थित इंटरडिपेंडेंट चर्र्च में भी क्रिसमस की धूम रही। सीनियर पास्टर विलियम सैमुअल के निर्देशन में विशेष अराधना की गई। उसके बाद विशेष प्रार्थना हुई। लोगों ने पवित्र बाइबिल का संदेश सुना। चर्च की क्वॉयर ने मसीह आराधना की और गीतों से प्रभु यीशु का गुणगान किया। इस मौके पर सेंटा बने युवकों ने बच्चों को केक, मिठाई और उपहार बांटे।
इन गिरजाघरों में भी हुए आयोजन
आलोक नगर, सेटेलाइट, कैंट के सीएनआई, मिशन अस्पताल के इंग्लिश मैथोडिस्ट और रामपुर गार्डन स्थित चर्च में भी क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और बाइबिल का पाठ हुआ। मसीही समाज ने खुशियां साझा कीं और घर पर मेहमानों का स्वागत केक से किया। घरों में पकवान भी बनें, दावतों का दौर चला और तोहफों का आदान प्रदान हुआ।