फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल

Wed, 25 Dec 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
cultural
सुबह 8:20 बजे शुरू होकर 11.13 बजे होगा मोक्ष
विज्ञापन

सूतक लगते ही 12 घंटे पहले बंद हो जाएंगे मंदिर
बरेली। साल का आखिरी का सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर गुरुवार को होगा। सूर्य ग्रहण 8.20 बजे से शुरू होकर 11.13 बजे तक रहेगा। ग्रहण का स्पर्श सुबह 8:20 बजे से सुबह 9:40 बजे तक रहेगा। ग्रहण का मोक्ष दोपहर 11:13 बजे होगा। सूतक शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे, जो ग्रहण का मोक्ष होने के बाद मंदिर परिसर की साफ-सफाई के बाद ही खुलेंगे।
ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहण शुरू होने से 12 घंटा पहले ग्रहण का सूतक लग जाता है। इस दौरान धार्मिक कर्म जैसे पूजा पाठ, भोजन आदि निषेध माने जाते हैं। इसलिए मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है।
विज्ञापन

पंडितों के मुताबिक, 2019 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण कई राशियों पर अपना शुभ और अशुभ प्रभाव डालेगा। धनु, मीन, मेष और सिंह राशि पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जबकि मकर, तुला और वृश्चिक राशि पर इस ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। अन्य राशियों में ग्रहण का सामान्य प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवता का ध्यान, अपने गुरु मंत्र का जप, असहाय लोगों की सेवा और जरूरतमंद व्यक्ति को दान देने से ग्रहण का अशुभ फल भी शुभ हो जाता है।
- पंडित राजेंद्र तिवारी, ज्योतिषाचार्य
मकर राशि उत्तराषाढ़ा अभिजीत नक्षत्र के चरण में जन्म लेने वाली महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होगा। यह ग्रहण मूल नक्षत्र धनु राशि में हो रहा है अत: इस राशि के नक्षत्र में जन्मे जातकों को कष्ट करेगा। - पंडित सौरभ शंखधार, ज्योतिषाचार्य

ब्राह्मण-क्षत्रियों के लिए शुभ नहीं
ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ शंखधार के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण पौष अमावस्या बृहस्पतिवार को मूल नक्षत्र धनु राशि और वृद्धि योग में घटित हो रहा है जो ब्राह्मणों और क्षत्रियों के लिए शुभ नहीं है। पाकिस्तान के सिंध आदि प्रांतों में उपद्रव व आतंकी घटनाओं में विशेष वृद्धि होगी। कश्मीर, चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मुस्लिम राष्ट्रों में राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है। विश्व में वर्षा की कमी से अकाल की परिस्थितियां बनेंगी। रुई, हल्दी के मूल्य में विशेष वृद्धि होगी। फल व्यापारियों, डॉक्टरों और दवा संबंधी कार्य करने वालों को भी पीड़ा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed