{"_id":"5deff19e8ebc3e8816337ac6","slug":"cultural-bareilly-news-bly3875546106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कालेज बरेली में मानवाधिकार दिवस पर एमएड विभाग में पीजी फोरम की ओर से मानवाधिकार दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मानव तस्करी एवं यौन अपराधों के अभियुक्तोें के मानवाधिकार की बात उठाना अप्रासंगिक है विषय पर आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने अपना अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रतिभा शर्मा व निर्णायक मंडल में डॉ. राकेश कुमार आजाद, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सारा बासु आदि रहे। प्रतियोगिता में एमए द्वितीय वर्ष की नीति पाठक ने प्रथम स्थान, कमल कांत द्वितीय स्थान व व हुमा बी एवं एमएड प्रथम वर्ष की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा शर्मा ने विद्यार्थियों को मानवाधिकार के प्रति स्वयं को जागरूक रखने के साथ समाज में इन अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के प्रति प्रेरित किया।
अवंती बाई कालेज में मानवाधिकार पर संगोष्ठी का आयोजन
बरेली। अवंती बाई राजकीय महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से संयुक्त रूप से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वदेशी भाषाओं का वर्ण: मानवाधिकार संस्कृति को बढ़ावा देना व प्रचार विषय पर चर्चा की गई।