{"_id":"5df001118ebc3e87975abe6f","slug":"cultural-bareilly-news-bly3875488190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतीबाई कॉलेज की छात्राओं का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतीबाई कॉलेज की छात्राओं का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आर्य समाज कन्या महाविद्यालय मेें शिक्षणेत्तर कार्यक्रम समिति की ओर से अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस शृंखला में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. कुमुद प्रभाकर ने किया। इसका विषय ‘क्या बेटियां अब साझी नहीं होतीं’ था। इसमें प्रथम पुरस्कार अवंतीबाई कॉलेज की शालिनी शर्मा, द्वितीय पुरस्कार इसी कॉलेज की आकृति तिवारी और तृतीय पुरस्कार बरेली कॉलेज की नीरज राजपूत को दिया गया। आर्य समाज कॉलेज की निशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सुषमा चौरसिया ने किया। इसका विषय ‘मेरी कल्पना की उड़ान’ था। इसमें प्रथम पुरस्कार आर्य समाज कॉलेज की मानसी जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार आरपी कॉलेज मीरगंज के आकाश पाठक और तीसरा पुरस्कार इसी कॉलेज की चांदनी गंगवार को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार अवंतीबाई कॉलेज की यशस्वी को दिया गया। ‘जनसंख्या वृद्धि राष्ट्र के विकास में बाधक है’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कन्या आर्य समाज कॉलेज की निशा, द्वितीय पुरस्कार हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के अभिनव अग्रवाल और तृतीय पुरस्कार आरपी कॉलेज मीरगंज की चांदनी गंगवार को मिला। सांत्वना पुरस्कार बरेली कॉलेज के मोहम्मद शारिक शबाब जैदी को दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षणेत्तर समिति मेें डॉ. रेनू उपाध्याय, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. कुमुद प्रभाकर, डॉ. सुषमा चौरसिया का सहयोग रहा। प्राचार्या डॉ. सुनीता जोशी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।