{"_id":"5deaadb08ebc3e1ba34df7c5","slug":"cultural-bareilly-news-bly3869475156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी के त्याग की कहानी है ‘सती’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी के त्याग की कहानी है ‘सती’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव पर नाटकों का मंचन
विज्ञापन
कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, विजेता छात्राओं को दिए गए पुरस्कार
बरेली। शुक्रवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव उमंग के चौथे दिन नाटक, कुकिंग और पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में दस से अधिक नाटकों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सती नाटक ने लोगों को खासा लुभाया।
प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने बताया कि युवा महोत्सव के चौथे दिन नाटक प्रतियोगिताओें में छात्राओं ने सती, अज्ञानता, दहेज प्रथा, मोबाइल के दुष्प्रभाव, स्वच्छता आदि विषयों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान सती नाटक की प्रस्तुति काफी सराही गई। इसके अलावा प्रौद्योगिकी पर निर्भरता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने दिखाया कि किस तरह धीरे-धीरे मानव जीवन प्रौद्योगिकी पर निर्भर होता जा रहा है। आशु भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं से ध्वनि प्रदूषण, पटाखों के प्रयोग के क्षणिक आनंद, महाविद्यालय में अनुशासन, लोकतंत्र की समस्याएं, जल ही जीवन है समेत दर्जनों विषयों पर प्रश्न पूछे गए। कुकिंग में छात्राओं ने विभिन्न नमकीन एवं मीठे व्यंजन बनाए। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न फिल्मी एवं लोक गीतों पर मोहक नृत्य पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, विजेता छात्राओं को दिए गए पुरस्कार बरेली। शुक्रवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव उमंग के चौथे दिन नाटक, कुकिंग और पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में दस से अधिक नाटकों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सती नाटक ने लोगों को खासा लुभाया।