{"_id":"5dc479f08ebc3e5b0e30dcc4","slug":"cultural-bareilly-news-bly38318322","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी मेले में चौकी बनाने से पुलिस ने खींचे हाथ, प्रशासन ही करेगा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी मेले में चौकी बनाने से पुलिस ने खींचे हाथ, प्रशासन ही करेगा इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौबारी मेले में भीड़ बढ़ने के साथ ही पुलिस ने भी मुस्तैदी बढ़ा दी है। हालांकि इस बार चौकी बनवाने की जिम्मेदारी लेने से हाथ खींच लिए हैं। प्रशासन जो व्यवस्था करके देगा, पुलिस वहीं काम शुरू कर देगी।
हर साल प्रशासन की ओर से पुलिस को मेला चौकी बनवाने व इंतजाम के लिए करीब चालीस हजार रुपये दिए जाते थे। बताते हैं कि इंतजाम में पुलिस की और भी रकम खर्च हो जाती थी। कुल खर्चा करीब 80 हजार तक पहुंचता था। इस बार इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने यह धनराशि लेने से परहेज किया। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से कह दिया कि अन्य इंतजामों की तरह वही पुलिस चौकी की व्यवस्था भी करा दें। हालांकि मेले में बढ़ती भीड़ की वजह से घाट से लेकर मेले तक पुलिस तैनात कर दी गई है। दरोगा राजकुमार को मेला प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि खुराफात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं आने देंगे।