फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

इसी में है समझदारी उर्स से पहले कर लें खरीददारी

Tue, 22 Oct 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। उर्स-ए-रजवी के कुल के दिन शहर में करीब तीन जायरीन की मौजूदगी की संभावना है। इसी दिन धनतेरस की खरीददारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। प्रशासन के अधिकारी इस मौके पर हालात संभाले रखने की कोशिशों में जुटा हुआ है लेकिन पब्लिक के साथ व्यापारियों का टेंशन फिर भी खत्म नहीं हो रहा है। दरअसल जिन तीन दिन उर्स की भीड़भाड़ शहर में रहेगी, उन्हीं दिनों में दिवाली की भी खरीददारी जोर पकड़ती है, लिहाजा शहर के प्रमुख कारोबारी इन कोशिशों में जुट गए हैं कि पब्लिक उर्स शुरू होने से पहले ही जरूरी चीजों की खरीददारी कर ले ताकि कोई झंझट ही न रहे।
विज्ञापन

दिवाली और धनतेरस की खरीददारी के लिए सिविल लाइंस के इलाकों में सर्वाधिक भीड़भाड़ रहती है। कुतुबखाना, किला, साहूकारा, शिवाजी मार्ग, बड़ा बाजार, कुमार टॉकीज और चौपुला इलाके में भी काफी भीड़ बढ़ जाती है। दिक्कत यह है कि उर्स-ए-रजवी के दौरान भी जायरीन की सर्वाधिक गतिविधियां लगभग इन्हीं इलाकों में रहती हैं। इस बार यह उर्स 23 से 25 अक्तूबर तक चलना है। शहर के व्यापारियों की चिंता की वजह धनतेरस वाले दिन उर्स-ए-रजवी का कुल तो है ही, इससे भी बड़ी चिंता की वजह यह है कि जिन दिनों में लोग दिवाली की खरीददारी करने निकलते हैं, उन्हीं दिनों में उर्स चल रहा होगा। लिहाजा इन इलाकों में पहले से ही अच्छी-खासी भीड़भाड़ होगी।
विज्ञापन

पिछली बार प्रशासन की ओर से उर्स के कुल में शिरकत करने आए जायरीन के लिए शहर से निकलने के लिए चार बजे की समयसीमा तय की थी। कुल दोपहर 2:38 बजे होता है। लिहाजा तीन लाख लोगों की भीड़ खत्म होने में भी अच्छा-खासा समय लगने की संभावना है। लिहाजा माना जा रहा है कि शाम पांच बजे से पहले धनतेरस के लिए बाजार तैयार नहीं हो पाएगा। व्यापारी इस वजह से काफी चिंतित हैं। रविवार दोपहर सिविल लाइंस के प्रमुख व्यापारियों ने बैठक बुलाकर एक ही दिन दो प्रमुख आयोजन होने की वजह से सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की। इसमें प्रशासन से आग्रह किया कि बाजार में बेहतर व्यवस्था रखी जाए। ग्राहकों से भी अपील की कि वे दिवाली के लिए ज्यादा से ज्यादा खरीददारी उर्स से पहले ही कर लें तो ज्यादा बेहतर होगा। भीड़भाड़ इलाकों में स्थित सराफ और शोरूम मालिकों का कहना है कि वे धनतेरस पर घर बैठे आइटमों की डिलीवरी सुविधा देंगे। इससे लोगों का बाजार में आना बचेगा और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में बढ़ने लगी भीड़
प्रमुख बाजारों में भीड़भाड़ से बचने के लिए लोगों ने अभी से दिवाली गिफ्ट, गारमेंट आदि की खरीददारी शुरू कर दी है। रविवार देर शाम को भी बाजारों में अच्छीखासी भीड़ थी। शहर के प्रमुख शोरूम भी फुल दिखाई दिए। बिजली की झालरों के मार्केट में अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ नजर आई। इस बार भी बड़े स्तर पर चाइना और देसी बिजली झालरों की भरमार है। रविवार को अवकाश होने से बाजार में खरीदने वालों की भीड़ रही। हालांकि कारोबारियों ने बताया कि अभी बिक्री कम हो रही है।
व्यापारी बोले- सुकून से करें खरीददारी
धनतेरस पर इस बार खरीददारी करने के लिए कम समय मिलेगा। भीड़ भी काफी होगी। इसलिए हमने ग्राहकों को उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए होम डिलीवरी करने का फैसला लिया है। कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लेंगे। - सुबोध अग्रवाल, ज्वैलर्स
 
धनतेरस और उर्स दोनों एक ही दिन होने से जबर्दस्त भीड़भाड़ होगी। बेहतर होगा कि लोग उर्स से पहले ही खरीददारी कर लें। व्यापारियों को इससे सहूलियत होगी और वे खुद भी सुकून से खरीददारी कर पाएंगे। - संदीप अग्रवाल, ज्वैलर्स
 
सिविल लाइंस मार्केट में हमारी तरफ हालांकि भीड़ का ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन फिर भी उर्स से पहले खरीददारी करने में समझदारी है। कारोबार की स्थिति ठीक है, ग्राहक अभी से आना शुरू हो गए हैं।

- मोहित आनंद, ज्वैलर्स
 
दिवाली के लिए दशहरा से ही खरीददारी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार अब तक बाजार में जोश नहीं दिख रहा है। उर्स का भी फर्क पड़ेगा। उम्मीद है कि लोग उर्स से पहले ही जरूरी खरीददारी करेंगे। - नरेंद्र गुप्ता, गारमेंट कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed