फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

भगवान चित्रगुप्त महाराज की निकली शोभायात्रा

Mon, 21 Oct 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। बाजे गाजे के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। इसमें उनकी परिवार व कायस्थ महापुरुषों के स्वरूप को खास तौर पर सजाए गए रथों पर बैठाया गया था। रास्तों से गुजरते हुए शोभायात्रा का जगह जगह गर्मजोशी के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कायस्थ चेतना मंच की ओर से यह शोभायात्रा साहूकारा गेट से शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पूजन और आरती करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया। साथ ही मंच के संरक्षक डा. पवन सक्सेना और अध्यक्ष संजय सक्सेना ने भी भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन किया। यहां पर भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, अधीर सक्सेना रवि रस्तोगी, उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी नेता जितेंद्र रस्तोगी, मनीष अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इसी तरह नीम की चढ़ाई पर व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, विधान टंडन, संजीव चांदना सहित रास्ते भर तमाम प्रतिष्ठानों के व्यापारियों के अलावा शास्त्री मार्केट पर दवा एवं सर्राफा व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कोहाड़ापीर पर वाल्मीकि समाज की ओर से मनोज भारती ने साथियों के साथ मंच के संरक्षक डा. पवन सक्सेना और अध्यक्ष संजय सक्सेना को पगड़ी पहनाई और शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा को गुद्दड़बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर पहुंच विश्राम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री चित्रगुप्त महाराज के मंदिर पर हुए रंगारंग कार्यक्रम, समाज के लोगों का किया गया सम्मान
बरेली। शोभायात्रा के गुद्दड़बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर पहुंचने पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षाविद् आलोक प्रकाश, पार्षद सतीश कातिब, समाज सेवी प्रदीप सक्सेना आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद जी ने कहा कि कलम की ताकत से दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाए गए हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त से हमें इसकी प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि नगर विधायक डा. अरुण कुमार ने कहा कि कायस्थों को अब नौकरी मांगने वालों की लाइन से बाहर निकलकर स्वरोजगार को अपना होगा, तभी नौकरी देेने वाले बन सकेंगे। मंच के संरक्षक डा. पवन सक्सेना ने कहा कि कलम की ताकत के आगे तलवार की धार भी कमजोर पड़ जाती है। इस अवसर पर संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत जी, भाजपा नेता प्रतेश पांडेय, मकपा नेता राजीव शांत, पार्षद शालिनी जौहरी, अभिषेक सक्सेना, अनुपन चमन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन अमित सक्सेना बिंदू और प्रवेश वर्मा ने किया। श्री चित्रगुप्त धाम के संस्थापक सचिव डा. शिव कुमार व उनके साथियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पालकी यात्रा संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed