फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

बच्चों ने दिलाया संकल्प, आंखें दानकर दूसरों की दुनिया करें रोशन

Mon, 21 Oct 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। दिवाली के उपलक्ष्य पर संस्कार किड्स किंगडम की ओर से संजय कम्यूनिटी हाल में रविवार को उल्लास उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में आए लोगों को बच्चों ने नेत्रदान का संकल्प दिलाया। कहा कि आपकी आंखें किसी अंधेरे जीवन में रोशनी भर सकती हैं। दुनिया से जाने के बाद भी आपकी आंखें दुनिया देखेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर किशोर कटरू ने की। उन्होंने बताया कि रोटरी ने दस हजार गांवों को अंधता से मुक्त करने का संकल्प लिया है। बरेली में भी अभियान चलाया जाएगा। बच्चों ने नेत्रदान की अपील की। स्कूल के संचालक आलोक प्रकाश ने कहा कि आंखों से ही दुनिया की हर खुशी और दुख का अहसास होता है। अगर किसी के अंधेरे जीवन में रोशनी आ जाए तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों की हौसलाफजाई की। कार्यक्रम में शिवी तनेजा, सदफ खान, अर्चना सक्सेना, विभा शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed