{"_id":"5dacbc398ebc3e93cd66c86c","slug":"cultural-bareilly-news-bly3809717141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहल्लुम पर निकाला कदीमी जुलूस-ए-अलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहल्लुम पर निकाला कदीमी जुलूस-ए-अलम
विज्ञापन
बरेली। हजरत इमाम हुसैन और 72 शोहदा के चेहल्लुम पर शिया समुदाय की ओर से कदीमी जुलूस-ए-अलम निकाला गया। दिन में अंजुमनों ने जंजीरी मातम तो शाम तो कर्बला पर चिरागां किया।
चहेल्लुम का पहला जुलूस-ए-अलम जखीरा के कमाल नकवी के इमामबाड़े से निकाला गया। इसकी मजलिस शिया जामा मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना शम्सुल हसन खां ने पढ़ी। दूसरा जुलूस जखीरा के ही इमामबाड़ा जुर्रियत हुसैन काजमी के इमामबाड़े से निकाला गया। इसकी मजलिस मौलाना मोबीन सेंथली ने पढ़ी। यह दोनों ही जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए कंघी टोला किला स्थित इमामबाड़ा फतेह अली शाह काला इमामबाड़ा पहुंचे। यहां पर मजलिस के बाद सभी अंजुमनें एक साथ जुलूस मे किला क्रासिंग से अली कालोनी लीची बाग मोड़ पहुंचीं और जंजरी मातम शुरू किया। यहां से नौहाख्वानी पढ़ते हुए स्वालेहनगर शिया कर्बला पहुंचे। इसमें अंजुमन शमशीरे हैदरी, गुलदस्ते हैदरी, आल इंडिया गुलदस्ते हैदरी, कारवाने हुसैन, परचमे हुसैन, परचमें अब्बास, हुसैनी हुसैनी शामिल रहीं। जुलूस में शाहनवाज हुसैन, जफर रिजवी, शानू काजमी, अतहर अब्बास नकवी, मंजर रिजवी, सफदर अली काजमी, हसन मियां, नजीम रिजवी आदि शामिल रहे।