फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural,aprajita in bareilly

चित्रों से बयां किए हौसले.. मौका मिले तो छू लेंगे आसमां

Fri, 25 Oct 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
cultural,aprajita in bareilly
चित्रों से बयां किए हौसले.. मौका मिले तो छू लेंगे आसमां - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आज हर क्षेत्र में बेटियां कामयाबी के शिखर पर हैं, लेकिन तमाम ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां भी हैं जो मौका न मिल पाने की वजह से आगे नहीं बढ़ पाती हैं। उनको खुले आसमान में उड़ने का मौका मिले तो वह भी कामयाबी की नई इबारत लिख सकती हैं। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत गुरुवार को पीलीभीत बाईपास स्थित पद्मावती एकेडमी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से अपने सपने बयां किए। अधिकतर ने यही संदेश दिया कि अवसर मिले तो बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पाने वाली वंशिका ने अपने चित्र के जरिये दर्शाया कि आज भी बेटियों को पढ़ने की आजादी नहीं मिलती। माता-पिता बेटियों को पढ़ाने के साथ आगे बढ़ने के लिए आजादी भी दें। दूसरा स्थान पाने वाली फराह ने खुले आसमान में उड़ती एक बेटी का चित्र बनाया। आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र खुला है बशर्ते वहां तक जाने के लिए आजादी मिले। यशप्रीत, पर्ल, ज्योति ने भी अपने चित्रों में सामाजिक सोच और बेटियों के हौसले दर्शाए। गांव में बेटियां आज भी स्कूल नहीं जा पाती जबकि गांवों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं। विजेता छात्राओं को एकेडमी के चेयरमैन पारुष अरोड़ा ने अमर उजाला की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के बारे में छात्राओं के बताया। कहा कि अमर उजाला ने बेटियों को जागरूक करने के लिए शानदार मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


विजेता
प्र्रथम : वंशिका कक्षा पांच
द्वितीय : फराह कक्षा दो
तृतीय : यश प्रीत कक्षा पांच
सांत्वना पुरस्कार : पर्ल, और ज्योति पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed