{"_id":"68a23e2df7f7fb70180847cc","slug":"crowd-gathered-for-chehallum-pac-had-to-be-deployed-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104797-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चेहल्लुम में जुटी भीड़, लगानी पड़ी पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चेहल्लुम में जुटी भीड़, लगानी पड़ी पीएसी
विज्ञापन
बहेडी। बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे स्थित कस्बा देवरनियां में चेहल्लुम के पर्व पर रविवार को भारी भीड़ जुटी, जो कि पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। कोतवाली के सामने रेलवे ट्रैक से जमा भीड़ को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाला चेहल्लुम के पर्व पर कोतवाली देवरनियां के बराबर में बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे और रेलवे ग्राउंड पर मेला लगा। इसमें भीड़ होने से हाईवे पर जाम की समस्या बनी रही। वाहन रेंगते रहे, जबकि कोतवाली के ठीक सामने देवरनियां रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर भी लोगों और महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चों की भारी भीड़ जमा थी, जिसे हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। सूचना पर जब जीआरपी नहीं आई तो पुलिस ने खुद ही मोर्चा संभाला। भीड को नियंत्रित करने के लिए पीएसी भी बुलाई। इस दौरान ट्रेनों को कासन देकर गुजारा गया। रात तक चेहल्लुम शांंतिपूर्वक संपन्न हो जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद