फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crops will be damaged due to continuous rain, yield will decrease.

Bareilly News: लगातार बारिश से फसलों को नुकसान, पैदावार घटेगी

Sat, 14 Sep 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Crops will be damaged due to continuous rain, yield will decrease.
शुक्रवार को भी जारी रही बारिश, किसानों ने खेतों पर पहुंचकर किया आकलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाही/मीरगंज/शीशगढ़। बुधवार से शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन होती रही। तेज हवा के चलने से धान व गन्ने की फसलें खेतों में ही बिछ गई हैं। शुक्रवार को कुछ देर बारिश रुकते ही किसान खेतों पर पहुंच कर आकलन किया और अनुमान जताया कि उपजों के पैदावार घटेगी। हालांकि विशेषज्ञों ने बताया कि इससे नुकसान होने की संभावन कम है।
दरअसल, शाही में बारिश रुकने पर दिन में किसान पहुंचे। फसलों को जमीन पर बिछा देखकर माथा पकड़ कर बैठ गए। हालांकि ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। इस तरह से क्षेत्र के अधिकांश गांव में यही हालत है। खासकर जिनकी अगेती प्रजातियां धान की फसलों के रूप में कटने को तैयार हैं। खेतों में गिर जाने के वजह से गन्ने की भी पैदावार में कमी होने की आशंका जताई गई है। शाही के किसान अनुरोध सिंह, ठाकुर विजय सिंह, नाजिम हुसैन ने बताया कि उनकी भी धान और गन्ने की फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इधर, गांव बसई के किसान सतीश चंद्र गंगवार, बेदराम गंगवार, महेश सिंह, धनेली के उदयवीर सिंह, ओमप्रकाश, दिसपाल सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में शरबती धान लगाया था, जिसकी बाली निकलकर तैयार है। लगभग बीस दिन में फसल पककर तैयार हो जाती। कुछ किसानों ने बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंकों से ऋण लेकर धान की खेती की थी। मगर, पैदावार प्रभावित होगी। शीशगढ़ क्षेत्र में गन्ने की खेती करने वाले ग्राम बल्ली निवासी किसान छोटे लाल ने बताया कि उनका आठ बीघा में खड़ा गन्ना गिरकर नष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्च की फसल होगी प्रभावित
बिशारतगंज। किसानों का कहना है कि जिन खेतों में धान की बाली निकल आई है, उन खेतों में पानी लगने अधिक नुकसान है, जो किसान मिर्च लगा चुके हैं। उसमें भी भारी नुकसान का अनुमान है। संवाद

---
गांव की बिजली व्यवस्था चरमराई

हाफिजगंज। भंडसर में दो दिनों से हो रही बरसात से कई गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गांव बड़ेपुरा खोह, ढकिया खाईखेड़ा, भटपुरा जागीर, मटकुला आदि गांव के उपभोक्ता सियाराम, शंकर लाल, दीनदयाल, ओमकार आदि ने बताया की दो दिन से हो रही बरसात ब तेज हवा से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। जगह-जगह पेड़ भी गिर गए, जिस कारण क्षेत्र वासियों को बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने विभाग से शीघ्र ही बिजली व्यवस्था ठीक करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed