फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   criminal arrested in encounter injured after being shot in the leg in Budaun

Budaun News: बरेली का बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; दिनदहाड़े दंपती से की थी लूट

Wed, 09 Apr 2025 11:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 11:57 AM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी बरेली के सीबीगंज क्षेत्र का निवासी है। उसने चार अप्रैल को दिनदहाड़े दंपती से लूटपाट की थी। 

विज्ञापन
criminal arrested in encounter injured after being shot in the leg in Budaun
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में पांच दिन पहले बाइक सवार दंपती से तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओजी टीम के साथ ही पुलिस की चार टीमें घटना के खुलासे में लगाई गईं। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास पुलिस ने लूटकांड के मुख्य आरोपी की घेराबंदी की। बदमाश ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव काजी सहौरा निवासी सर्जन सिंह पुत्र मनोहर सिंह चार अप्रैल को दिन में अपनी ससुराल से पत्नी को लेकर घर लौट रहे थे। उन्होंने जैसे ही बिनावर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद जाने को बाइक घुमाई वैसे ही के अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनको रोक लिया। दंपती के साथ मारपीट की। सर्जन की पत्नी से सोने का हार, मंगलसूत्र, चांदी के हथफूल लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस की चार टीमें बदमाशों को तलाश कर रही थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: धमाके से कांपी धरती... आसमान से खेत में गिरी भारी भरकम चीज, बरेली में हुई ऐसी घटना, अचंभित रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे के पास हुई मुठभेड़ 
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि लूट की घटना करने वाले बदमाश गंगा एक्सप्रेसवे के पास हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ के दौरान बदमाश आकाश गौतम पुत्र बिशंभर निवासी खाना गोटिया सीबीगंज बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी से एक तमंचा, कारतूस व लूट का सामान बरामद किया है। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed