{"_id":"57e43fe64f1c1b4c4da82654","slug":"written-case-the-inspector-called-baizzt-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा लिखा नहीं, दरोगा को बाइज्जत लाइन बुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा लिखा नहीं, दरोगा को बाइज्जत लाइन बुलाया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
दरोगा महेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर थाने मेें महिला चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा से गाली-गलौज और थप्पड़ मारने की घटना को पुलिस परिवार का मामला बताकर आला अफसरों ने बेहद हल्के में निपटा दिया। चौकी इंचार्ज की तरफ से मुकदमा लिखाने के बजाए आरोपी दरोगा महेंद्र यादव को बतौर सजा लाइन बइज्जत लाइन बुला लिया गया। व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले गए मेसेज भी आरोपी दरोगा का पूरा एहतराम किया गया। एसएसपी आरके भारद्वाज ने सीओ द्वितीय स्नेहलता को दो दिन में पूरे प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट मांगी है। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को वह महिला चौकी इंचार्ज के अलावा घटना के चश्मदीदों के बयान लेंगी।
सुभाषनगर चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा को थप्पड़ मारने का मामला डीजीपी तक पहुंच गया है, लेकिन आला अधिकारियों ने इसे जरा भी गंभीरता से नहीं लिया। फजीहत से बचने के लिए मामले को निपटाने की कोशिश की जाती रही। कार्रवाई के नाम पर चौकी इंचार्ज की तरह से कुछ नहीं हुआ। जबकि महिला चौकी इंचार्ज आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा लिखाने पर अड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि दरोगा ने थाने में उन्हें सरेआम बेइज्जत किया है। घटना के बाद एसपी सिटी ने मुझे बुलाकर समझाया। दरोगा महेंद्र यादव से माफी मंगवाने के बाद मामला खत्म करने को कहने लगे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी दरोगा का व्यवहार नहीं बदला। थाने में सुबह से ही आरोपी दरोगा आकर बैठ गए। एसओ सतीश यादव ने उन्हें मामले की जानकारी के लिए बुलाया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। मुझे शांत नहीं बैठना है। मामले में मुकदमा लिखाकर कार्रवाई करूंगी।
जरा सी खरोंच, 307 में लिखा मुकदमा
तौकीर रजा खां के मेडिकल में नाक पर जरा सी खरोंच आई है। विवेचना के दौरान उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने भी जानलेवा हमले की धारा हटाकर मामूली मारपीट में मुकदमा तरमीम कर दिया और आरोपी को थाने से जमानत दे दी। जबकि आरोपी दरोगा महेंद्र यादव उसकी तहरीर पर 307 का मुकदमा लिखाने पर आमादा थे। झगड़े की असली वजह भी यही थी कि महिला चौकी इंचार्ज इतनी सी चोट पर आईपीसी की धारा 307 के तहत जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा लिखाने से मना कर रही थी। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि उनका झुकाव तौकीर की तरफ ही था। इसके पीछे कोई वजह तो जरूर रही होगी।
विज्ञापन
लड़की को परेशान करता है तौकीर
शानू का आरोप है कि लेखपाल के बेटे तौकीर उनके परिवार की एक लड़की को परेशान करते हैं। दिल्ली से दो दिन पहले ही वह आया था। पता लगने पर उसने उसके साथ मारपीट कर दी। उसने भी उसे पीटा है।
इस तरह हुई थी घटना
बुधवार को चीता मोबाइल के सिपाही शानू उर्फ गुड्डू को मकान मालिक तौकीर रजा खां की शिकायत पर पकड़कर लाए थे। महिला दरोगा शर्मिला शर्मा थाने पहुंच गईं। मामला उनकी चौकी क्षेत्र का था। इसलिए आते ही उन्होंने थाने के मुंशियों से कहा कि हमारे इलाके का विवाद बता दिया करो। शानू और तौकीर के मामले की जांच वह कर रही हैं। यह मामला एनसीआर लेवल का है। महिला चौकी इंचार्ज की बात पूरी भी नहीं हो पाई कि डे इंचार्ज दरोगा महेंद्र यादव भड़क गए। कहने लगे मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा लिखा जाएगा। शर्मिला के विरोध करने पर दरोगा महेंद्र ने उन्हें थप्पड़ मार दिए।
एक दरोगा से पहले भी हुआ था विवाद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा का प्रेमनगर से सुभाषनगर तबादला हुआ था। यहां उन्हें सुभाषनगर चौकी मिल गई। करीब आठ महीने से बतौर चौकी इंचार्ज शर्मिला शर्मा काम कर रही हैं। सुभाषनगर थाने में दरोगा से विवाद होने पर वह शिकायत कर आईं थीं। इसके बाद उस दरोगा को थाने से हटा दिया था।
दरोगा के खिलाफ कार्रवाई होगी
महिला चौकी इंचार्ज के बदसलूकी करना गंभीर अपराध है। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से बात की थी। सीओ द्वितीय को दो दिन में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई होगी- आशुतोष कुमार, डीआईजी