फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women and minor killed in Roadways bus and truck collision

ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, दंपति और मासूम की मौत

Fri, 20 Apr 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 20 Apr 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Women and minor killed in Roadways bus and truck collision

बड़ा बाईपास पर अहलादपुर के पास बुधवार रात ढाई बजे दिल्ली से सीतापुर जा रही रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में सीतापुर के दंपति और उनकी चार साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस का ड्राइवर भाग गया। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर नशे में था। 

विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस में हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करने वाले संतोष कुमार (35) अपनी पत्नी कांति (28) और तीन बच्चों निर्मल, ज्योति और चार वर्षीय जूली के साथ थे। वह रामकोट (सीतापुर) के गांव परागपुर में अपने घर लौट रहे थे। बस में ज्यादातर यात्री सीतापुर के ही थे। यात्री मोनू के मुताबिक बड़ा बाईपास पर ड्राइवर लापरवाही के साथ तेज रफ्तार से बस चला रहा था। कुछ यात्रियों ने आपत्ति भी की लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर बाद ही बस सड़क किनारे खड़े बजरी से लदे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर से बस की बायीं तरफ के हिस्से के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे में संतोष कुमार, कांति और बेटी जूली की मौत हो गई, जबकि हरदोई पचदेवरा के गांव लाखनपुर के आदेश शुक्ला, हैदराबाद (लखीमपुर खीरी) के फहीम, सीतापुर के शुभम, शाहजहांपुर के दिनेश, ज्योति और सीतापुर के सूबेदार सिंह घायल हो गए। पुलिस घायलों को एक निजी अस्पताल ले गई। इलाज के बाद सूबेदार सिंह के अलावा बाकी घायलों को छुट्टी दे दी गई। मौके का निरीक्षण करने के बाद एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed