फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman stabbed to resist tampering

महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर चाकू से वार

Sat, 09 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 09 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे केबल ऑपरेटर पर शुक्रवार को सहकर्मी ने चाकू से वार कर दिया। जोगीनवादा स्थित केबल टीवी ऑपरेटर के कार्यालय में आरोपी कर्मचारी ने हंगामा भी किया। कर्मचारी ने हिंसक होकर महिला कर्मचारी पर भी हमला करने की कोशिश की, तो उसने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है, अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।  
विज्ञापन

जोगी नवादा रोड पर बबलू टीवी केबल ऑपरेटर नाम से प्रीतम सिंह यादव केबल सर्विस चला रहे हैं। प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से एक अन्य कर्मचारी गुड्डू छेड़छाड़ की हरकतें करता था। बताया कि शुक्रवार को भी आरोपी ने हरकत की, जिस पर वह महिला कर्मचारी को बचाने पहुंचे। आरोप है कि भड़के कर्मचारी ने उनके हाथ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे हाथ लहूलुहान हो गए। जबकि महिला कर्मचारी ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने खुद को और आरोपी को अशोक सम्राट नगर का निवासी बताया है। पीड़ित ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed