फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman's throat slaying in Fareedpur, Rape fears

फरीदपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, रेप की आशंका

Sat, 24 Jun 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 24 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman's throat slaying in Fareedpur, Rape fears
Woman's throat slaying in Fareedpur, Rape fears - फोटो : बरेली, अमर उजाला
फरीदपुर
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव के दलित परिवार की महिला की गन्ने के खेत में नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। सुबह घर से घास काटने निकली इस महिला का शव शाम के वक्त गन्ने के खेत से बरामद हुआ। गला रेतने के साथ ही उसी की साड़ी से उसका गला भी दबाया गया। घटना की सूचना पर एसपी क्राइम, सीओ ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। महिला के कपडे़ अस्त व्यस्त होने के कारण दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है।
गांव बेहरा निवासी युवक की पत्नी शुक्रवार पूर्वान्ह ग्यारह बजे अपने जानवरों के लिये घास काटने गई थी। उसका पति भी गांव में गया हुआ था, इसलिए घर में ताला डाल दिया। दोपहर एक बजे घर आया। देखा कि घर के बाहर खेल रहे छोटे बेटे को बुखार है। बताते हैं कि घर में ताला पड़ा होने की वजह से वह खेतों की ओर अपनी पत्नी से घर की चाबी लाने चला गया। काफी तलाशने के बाद भी पत्नी का कोई पता नहीं चला। उसने गांव लौटकर अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। बाद में ग्रामीण एकत्र होकर तलाशने निकल पड़े। ग्रामीण रामगंगा के किनारे तक खोजकर लौट आए पर उसका कोई पता नहीं चला। इधर, महिला की बेटी भी अपनी मां को तलाश रही थी। उसने एग गन्ने के खेत में घुसकर देखा तो कुछ दूर पर ही मां का शव पड़ा था। बेटी की चीख सुनकर ग्रामीण यहां पहुंच गये। उन्होंने देखा कि महिला का गला उसी की दरांती से रेता गया है और फिर उसी की साड़ी से गला दबाया गया है। उसके मुंह और कान से खून भी निकला था। हत्या की सूचना तत्काल 100 नंबर पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी, सीओ जगदीश सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। एसपी क्राइम भी घटनास्थल पर आए और टीम ने छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन

अधिकारियों ने बात की तो पति ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह समझ नहीं पा रहा कि किसने उसकी पत्नी के साथ ये वारदात की है। घटनास्थल पर मृतका के कपडे़ अस्त व्यस्त मिले। दुराचार की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के वक्त स्लाइड बनवाई जाएगी, इसकी रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात बता रहे किसी करीबी ने की वारदात 
हत्या से पहले खूब जूझी होगी महिला, संघर्ष के मिले संकेत
फरीदपुर। बेहरा गांव में दलित महिला की निर्ममता से हत्या में किसी परिचित का हाथ रहा है। महिला की हत्या का हर जतन करने से यह बात साफ हो रही है कि हत्यारे नहीं चाहते थे कि वह किसी कीमत पर जिंदा रहकर उनकी पहचान खोले। वहीं घटनास्थल पर मिले संघर्ष के संकेतों से लग रहा है कि मरने से पहले महिला ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया है।
महिला की हत्या के लिये हत्यारों ने दो तरीके अपनाए। उसका गला रेता और गला दबाया भी। पुलिस की मानें तो ये वही कर सकता है जो यह पक्का करे कि राजगिरि किसी कीमत पर जीवित न बच सके। महिला के परिवार में मौसेरी बहन सुशीला की विदा हो रही थी। यहां कुछ देर शामिल होने के बाद वह घास काटने चली गई थी, इसके बाद यह वारदात हो गई। राजगिरि के दाहिने गले की ओर दरांती को गले में गढ़ाया गया था। इसके बाद साड़ी से ही गले में फंदा बना कर खींचा गया। महिला के पेट की खाल बुरी तरह से छील गई है। महिला जहां पर घास काट रही थी वहां गन्ना कम था। इसके अलावा दो स्थानों पर घास छिली हुई पड़ी थी। मतलब कि महिला ने खेत में पहुंचकर काफी देर तक घास काटी थी। महिला का शव छिली घास से करीब पंद्रह फुट अंदर घने गन्ने में मिला, यानि कि यहां उसे खींचकर ले जाया गया। 
दोपहर एक बजे से अलविदा की नमाज का समय भी हो गया था और जो लोग खेत पर थे वह भी गांव में नमाज अदा करने के लिये आ गये थे। इसलिये महिला की चीखपुकार भी कोई सुन नहीं सका। पुलिस के लिये विवेचना का मुख्य बिंदु दुराचार की पुुष्टि है। यदि दुराचार हुआ तो हत्यारा बहुत करीबी हो सकता है। 


मोहाइल सर्विलांस पर, घर पर पुलिस तैनात
पुलिस ने नन्कू के घर पर फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस नन्हू के फोन की काल डिटेल भी निकलवा रही है, जिससे यह तय हो सके कि हाल ही में किस किस से बात हुई है। पुलिस की जानकारी में आया है कि घास काटने जाते समय महिला मोबाइल साथ ले जाती थी। 

पुलिस को इन बिंदुओं पर जांच करनी है-
महिला विदा से पहले क्यों घास लेने चली गई
कौन करीबी हो सकता है, बलात्कार हुुआ या नहीं
महिला व उसके परिवार की किसी से रंजिश थी या नहीं
महिला का पति हत्या के समय कहां था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed